भारतीय टीम के स्टाार खिलाड़ी कुलदीप यादव शनिवार (14 मार्च) को मसूरी में अपनी मंगेतर वंशिका के साथ शादी करने वाले। इससे पहले भारतीय टीम के उनके कुछ साथी शादी की अलग-अलग रश्मों में हिस्सा ले रहे हैं। कुलदीप की शादी में शामिल होने के लिए युजवेंद्र चहल और रिंकू सिंह समेत कई पहुंचे हैं। शु्क्रवार को हल्दी सेरेमनी के दौरान चहल का मजाकिया अंदाज देखने को मिला। उन्होंने इंस्टाग्राम पर खुद वीडियो शेयर किया।
वीडियो में युजवेंद्र चहल को कुलदीप को हल्दी लगाते दिख रहे हैं और वह यहां भी मजाक करने से नहीं चूके। वह हल्दी लगाने के बाद कुलदीप का पैर छूते हैं। इसके बाद कुलदीप के साथ फोटो खिंचवाते हैं। चहल ने इसके बाद वंशिका को भी हल्दी लगाई। 2020 से पहले एक समय था जब कुलदीप और चहल की जोड़ी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जलवा हुआ करता था। लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में दोनों भारत के मैच विनर खिलाड़ी थे। दोनों की स्पिन जोड़ी ‘कुलचा’ नाम से प्रसिद्ध थी।
2019 में टूटी ‘कुलचा’ की जोड़ी
इंग्लैंड में खेले गए 2019 वर्ल्ड कप में कुलदीप और चहल की जोड़ी टूट गई। इसके बाद से दोनों भारत के लिए काफी कम एक साथ खेलते दिखे हैं। दोनों टीम से बाहर भी रहे और वापसी भी की। हालांकि, चहल जगह बरकरार नहीं रख पाए। उन्हें बहुत मौके भी नहीं मिले। दूसरी ओर कुलदीप लगातार तीनों टीमों के हिस्सा बने हुए हैं। वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी भारतीय टीम का हिस्सा रहे, लेकिन सिर्फ एक मैच खेले।
आईपीएल में खेलते दिखेंगे कुलदीप-चहल
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में खेलते दिखेंगे। आईपीएल में कुलदीप यादव दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। वहीं युजवेंद्र चहल पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं। चहल आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। वह एकमात्र गेंदबाज हैं, जिन्होंने 200 से ज्यादा विकेट लिए हैं। कुलदीप ने 102 विकेट लिए हैं।
यह भी पढ़ें: कुलदीप की शादी कब है: 13 मार्च को हल्दी-मेहंदी, मसूरी में वंशिका संग 7 फेरे लेगा चाइनामैन गेंदबाज
