इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026)में रविवार (5 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर अपना खाता खोला। 157 रन के लक्ष्य के जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 विकेट 105 रन पर गंवा दिए थे। खराब फॉर्म से गुजर रहे निकोलस पूरन अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए। उन्होंने 1 रन बनाए।

मामला लखनऊ की पारी के 14वें ओवर का है। बाएं हाथ के स्पिनर शिवांग कुमार गेंदबाजी गेंदबाजी कर रहे थे। पहली ही गेंद पर पूरन ने स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन वह गेंद ने बल्ले का किनारा लिया। उन्हें लगा कि गेंद कीपर के पास से निकल गई है। उन्होंने रन लेने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे इशान किशन के दस्तानों में चली गई थी। उन्होंने गिल्लियां बिखेर दीं। इस तरह से पूरन 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

क्लासेन-नितीश का अर्धशतक

इससे पहले मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट लिए। हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी ने शानदार शतकीय साझेदारी की। हेनरिक क्लासेन ने 62 और नितीश कुमार रेड्डी ने 56 रन की पारी खेली। सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 विकेट पर 156 रन बनाए।

ऋषभ पंत के अर्धशतक से लखनऊ जीता

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 19.5 ओवर में 5 विकेट पर 160 रन बनाकर मैच जीत लिया। ऋषभ पंत ने 50 गेंद पर नाबाद 68 रनों की पारी खेली। एडेन मार्कराम ने 27 गेंद पर 45 रन बनाए। अब्दुल समद ने 16, मिचेल मार्श ने 14 और आयुष बडोनी ने 12 रन बनाए। सनराइजर्स के लिए हर्ष दुबे ने 2 विकेट लिए। ईशान मलिंग और शिवांग कुमार ने 1-1 विकेट लिए।

भुवनेश्वर कुमार इतिहास रचने से 1 कदम दूर

आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो युजवेंद्र चहल पहले, भुवनेश्वर कुमार दूसरे तो कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर सुनील नरेन तीसरे नंबर पर हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें