सनराइजर्स लीड्स ने ‘द हंड्रेड 2026′ की नीलामी के दौरान पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को अपनी टीम में शामिल करके एक विवाद खड़ा कर दिया। इस कदम से काव्या मारन की फ्रेंचाइजी को भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी खबरें थीं कि भारतीय मालिकाना हक वाली टीमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए बोली नहीं लगाएंगी, लेकिन इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने साफ किया कि ‘द हंड्रेड’ में किसी भी तरह के भेदभाव की कोई जगह नहीं है।

अबरार के टीम में शामिल होने से है खुशी

अबरार अहमद के अलावा उस्मान तारिक दूसरे ऐसे पाकिस्तानी खिलाड़ी थे जिन्हें ‘द हंड्रेड’ में कॉन्ट्रैक्ट मिला और उन्हें बर्मिंघम फीनिक्स ने अपनी टीम में शामिल किया। भारत में हो रही जबरदस्त आलोचना के बीच सनराइजर्स के कोच डेनियल विटोरी ने अबरार अहमद के चयन पर अपनी बात रखी।

विटोरी ने बताया कि टीम आदिल राशिद को नहीं खरीद पाई थी और उन्हें टीम में एक लेग स्पिनर की जरूरत थी इसलिए उन्होंने अबरार को चुना। अबरार उन चार-पांच स्पिनरों में से एक थे जिन्हें फ्रेंचाइजी ने शॉर्टलिस्ट किया था। विटोरी ने कहा कि अबरार अहमद के शामिल होने से टीम में काफी खुशी है।

पाकिस्तानी खिलाड़ी के नहीं खरीदने पर कोई चर्चा नहीं

डेनियल विटोरी ने गुरुवार को द हंड्रेड की नीलामी खत्म होने के बाद कहा कि आदिल राशिद शुरू से ही हमारी पहली पसंद थे, लेकिन जब वो हाथ से निकलगए तो जाहिर है हमने विदेशी स्पिनर की तरफ रुख किया। चार-पांच खिलाड़ी ऐसे थे जिन पर हमारी नजर थी और अबरार उनमें से एक थे और उन्हें पाकर हम बहुत खुश हैं।

विटोरी ने आगे बताया कि मैनेजमेंट ने नीलामी में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को न चुनने के बारे में कोई चर्चा नहीं की थी। उन्होंने कहा कि उनकी योजना सबसे अच्छी टीम चुनने की थी,और जब वे आदिल राशिद को नहीं ले पाए, तो उन्होंने अबरार को चुना। उन्होंने यह भी बताया कि बांग्लादेश के रिशाद हुसैन और पाकिस्तान के उस्मान तारिक भी उनकी नजर में थे।

ये खबरें भी पढ़ सकते हैं 

संजू सैमसन नहीं ये भारतीय खिलाड़ी था प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का सबसे बड़ा दावेदार, एबी डिविलियर्स ने बताया नाम
संजू 24 छक्के लगा बने नंबर 1, इशान निकले राहुल से आगे; T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 भारतीय विकेटकीपर