आईपीएल 2026 का सफर जारी है और इस लीग में कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन अब तक सराहनीय रहा है। इस लीग की शुरुआत 28 मार्च से हुई थी और अब न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी साइमन डल ने इस लीग के दूसरे सप्ताह के लिए बेस्ट प्लेइंग इलेवन का चयन किया जिसमें उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों कोजगह नहीं दी। हालांकि इन दोनों का प्रदर्शन अब तक अच्छा रहा है।
वैभव-यशस्वी को बतौर ओपनर चुना
वैसे साइमन डल ने अपनी इस प्लेइंग 11 में उन खिलाड़ियों को शामिल किया जिन्होंने दूसरे सप्ताह में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। डल ने अपनी टीम का ओपनर वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल को बनाया। वैभव का प्रदर्शन अब तक निरंतर रहा है तो वहीं यशस्वी ने अपनी टीम के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ जो पारी खेली थी वो गजब की रही थी। डल ने अपनी टीम में तीसरे नंबर पर बैटिंग क्रम में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार को शामिल किया।
इस सीजन में दिल्ली के बैटर समीर रिजवी ने अब तक अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और डल ने उन्हें इस टीम में बैटिंग क्रम में चौथे नंबर पर रखा। उन्होंने हैदराबाद के स्टार बैटर हेनरिक क्लासेन को 5वें स्थान पर जगह दी जबकि आरसीबी के ऑलराउंडर टिम डेविड को बैटिंग क्रम में छठे स्थान पर रखा। डल ने इस टीम में ऑलराउंडर के रूप में नितिश कुमार रेड्डी और क्रुणाल पंड्या को जगह दी। गेंदबाज के रूप में उन्होंने जेवियर बार्टलेट, नांद्रे बर्गर और मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया।
साइमन डल द्वारा चुनी गई IPL 2026 के दूसरे सप्ताह की बेस्ट प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रजत पाटीदार, समीर रिजवी, हेनरिक क्लासेन, टिम डेविड, नितिश कुमार रेड्डी, क्रुणाल पंड्या, जेवियर बार्टलेट, नांद्रे बर्गर, मोहम्मद शमी।
IPL की एक पारी में 5 या उससे ज्यादा 6 लगाने वाले टॉप-7 बैटर; बटलर ने रोहित, पोलार्ड, राहुल को पीछे छोड़ा, संजू नंबर 5
आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा बार 5 या उससे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में जोस बटलर ने एक साथ रोहित शर्मा, केएल राहुल, किरोन पोलार्ड व निकोलस पूरन जैसे धाकड़ बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया। इस लिस्ट में अब भी क्रिस गेल पहले स्थान पर मौजूद हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें)
