हम आपकी इज्जत करेंगे, लेकिन जब छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बैटर वैभव सूर्यवंशी के एक रूप ने जहां सबको चौंका दिया तो दूसरे रूप ने बता दिया कि बुजुर्ग कहीं के भी हों वो सम्मान करने योग्य हैं और वो उनका सम्मान करते हैं। 15 जून को एक वीडियो वायरल हुआ जहां वैभव ने श्रीलंका टीम के एक खिलाड़ी को सबक सिखाते हुए उन्हें जोरदार धक्का दिया और फिर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वो श्रीलंका के एक पूर्व खिलाड़ी से आशीर्वाद लेते नजर आए और बेहद सम्मान के साथ उनकी बातें भी सुनी।

वैभव ने दिया करारा जवाब

इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच हुए मैच में इंडिया को सुपर ओवर में हार मिली और उस हार के बाद श्रीलंका के खिलाड़ी ने वैभव पर टिप्पणी की और वैभव ने उसे उसी के अंदाज में सबक सिखाने का काम किया। हालांकि ये कहीं से भी सही नहीं था और हम इसका समर्थन नहीं करते, लेकिन खेल भावना की लकीर को लांघने का काम पहले श्रीलंका के उस खिलाड़ी ने की। जब मैच समाप्त हो गया और श्रीलंका की टीम जीत गई उसके बाद उसे क्या जरूरत थी कि वो वैभव या फिर सूर्यांश शेडगे पर किसी तरह की टिप्पणी करें। पहले तो वैभव का ये वीडियो वायरल हुआ, लेकिन उसके बाद उनका जो वीडियो वायरल हुआ उसने सबका दिल जीत लिया।

वैभव ने पूर्व कप्तान के पैर छूकर लिया आर्शीवाद

इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच हुए मैच के बाद का एक और वीडियो सबके सामने आया जिसमें वैभव श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर और इस टीम के पहले वनडे कप्तान अनुरा टेनेकुन के पैर छूकर आशीर्वाद लेते दिखाई दे रहे हैं। साल 1975 में वनडे वर्ल्ड कप में श्रीलंका टीम की कप्तानी कर चुके अनुरा टेनेकुन दांबुला में मौजूद थे और उन्होंने इस युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी से मुलाकात की। वैभव ने सबसे पहले टेनेकुन का आशीर्वाद लिया और टेनेकुन ने वैभव को अपने अनुभव के आधार पर काफी अहम सलाह दी। टेनेकुन ने वैभव से कहा कि बाहरी बातों पर ध्यान देने या फिर लोगों की आलोचनाओं पर ध्यान देने की जगह अपने खेल पर पूरी तरह से फोकस करना चाहिए।

3 छक्के, 14 चौके, 113 गेंदों पर 140 रन; रोहित ने उड़ा दी थी पाकिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां, बने थे प्लेयर ऑफ द मैच

रोहित शर्मा ने 16 जून को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप में गजब की पारी खेली थी और भारत को इस मैच में जीत मिली थी। रोहित शर्मा ने इस मैच में 140 रन ठोके थे। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)