आईपीएल के हर सीजन में जमकर चौके-छक्के लगते हैं और इससे दर्शकों का जमकर मनोरंजन होता है। मॉर्डन डेज में टी20 क्रिकेट के मायने तो और बदल चुके हैं और हम देखते हैं कि अब बल्लेबाज पूरी तरह से सेट होकर मैदान पर उतरते हैं और पहली ही गेंद से गेंदबाजों पर आक्रमण शुरू कर देते हैं। इसी की नतीजा है कि आईपीएल हो या फिर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट अब बल्लेबाज चौकों-छक्कों में एक या दो रन के बजाए ज्यादा डील करते हैं।
राजस्थान ने तोड़ा पंजाब का रिकॉर्ड
साल 2026 में भी चौकों और छक्के जमकर चले और इस सीजन में अन्य सीजनों की तुलना में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगे, लेकिन आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने के मामले में अब राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले नंबर पर आ गई। राजस्थान की टीम ने साल 2026 में सबसे ज्यादा कुल 437 बाउंड्रीज यानी चौके और छक्के लगाए और इस टीम ने पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने साल 2025 में सबसे ज्यादा 428 बाउंड्रीज लगाए थे।
आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने का मामले में हैदराबाद तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने साल 2026 में कुल 426 बाउंड्रीज लगाए जबकि चौथे नंबर पर आरसीबी है और इस टीम ने साल 206 में कुल 425 बाउंड्रीज लगाए। वहीं इस सीजन की उप-विजेता टीम गुजरात इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर है जिसने साल 2026 में कुल 416 बाउंड्रीज लगाए। इसके बाद मुंबई छठे और सातवें स्थान पर है। मुंबई ने साल 2023 में कुल 405 बाउंड्रीज लगाए जबकि मुंबई ने ही साल 2025 में 401 बाउंड्रीज लगाए। इसके बाद हैदराबाद 8वें और आरसीबी 9वें पोजीशन पर है।
आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने वाली टॉप-9 टीमें
◉ 437 बाउंड्रीज: RR (2026)
◎ 428 बाउंड्रीज: PBKS (2025)
◉ 426 बाउंड्रीज: SRH (2026)
◉ 425 बाउंड्रीज: RCB (2026)
◉ 416 बाउंड्रीज: GT (2026)
◎ 405 बाउंड्रीज: MI (2023)
◎ 401 बाउंड्रीज: MI (2025)
◎ 395 बाउंड्रीज: SRH (2024)
◎ 394 बाउंड्रीज: RCB (2024)
यशस्वी-राहुल ओपनर, पंत-नितिश भी शामिल; अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के लिए AI ने चुनी भारत की प्लेइंग 11
भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच की सीरीज में 6 जून से हिस्सा लेना है। जीत के लिए फेरवरेट मानी जा रही भारतीय टीम की इस टेस्ट के लिए क्या बेस्ट प्लेइंग इलेवन हो सकती है इसका चयन एआई ने किया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
