वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अच्छी शुरुआत की है और राजस्थान के लिए वो रन बनाते हुए नजर आ रहे हैं। वैभव इस लीग में खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं और वो अब 15 साल के हो चुके हैं। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपने क्रिकेट में करियर में अब तक कुल 20 टी20 मैच खेले हैं और इन मैचों में उनके बल्ले से जमकर रन निकले हैं।
वैभव ने 378 गेंदों पर बनाए हैं 748 रन
वैभव ने अपने टी20 क्रिकेट करियर में अब तक कुल 20 मैच खेले हैं और उन्होंने इन मैचों में 378 गेंदों का सामना किया है। इन 378 गेंदों पर उन्होंने 748 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 200 के पार यानी 207.44 है। इन मैचों में वैभव का औसत 41.26 का है और उनके बल्ले से अब तक इन मैचों में 3 शतक और एक अर्धशतक निकले हैं।
वैभव का टी20 प्रारूप में बेस्ट स्कोर 144 रन रहा है और वो इन मैचों में नॉट आउट भी रहे हैं। वैभव ने टी20 प्रारूप में पिछले 20 मैचों में चौके से ज्यादा छक्के लगाए हैं यानी उनके बल्ले से अब तक 62 चौके जबकि 68 छक्के निकले हैं और उन्होंने दो कैच भी लपके हैं।
आईपीएल 2026 में वैभव का प्रदर्शन
वैभव ने आईपीएल 2026 में यानी इस लीग के 19वें सीजन में अपनी टीम के लिए 2 मैच खेले हैं और इन मैचों में एक अर्धशतक की मदद से 35 गेंदों पर 83 रन बनाए हैं और उनका बेस्ट स्कोर 52 रन है। वैभव का इन दो मैचों में स्ट्राइक रेट 237.14 का रहा है जबकि उनका औसत इन मैचों में 41.50 का रहा है।
सरफराज का पावरप्ले में कमाल; रोहित, रैना समेत 8 खिलाड़ियों की कर ली बराबरी, वैभव 4 खिलाड़ियों के साथ नंबर 1
सरफराज खान ने आरसीबी के खिलाफ जमकर संघर्ष किया, लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो पाए। हालांकि सरफराज ने पावरप्ले के दौरान खास कमाल किया और रोहित, रहाणे, रैना जैसे दिग्गजों की बराबरी जरूर कर ली। (खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
