आईपीएल 2026 का खिताब जरूर आरसीबी ने जीता, लेकिन अवॉर्ड लेने के मामले में वैभव सूर्यवंशी ने सबको पीछे छोड़ दिया। 15 साल के वैभव ने इस सीजन में कमाल की बैटिंग की और इसके दम पर एक दो नहीं बल्कि 5-5 अवॉर्ड अपने नाम किए। वैभव ने इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का कमाल किया और ऑरेंज कैप अपने नाम किया जिसके लिए उन्हें एक ट्रॉफी और 10 लाख रुपये मिले।

वैभव ने जीते 5 अवॉर्ड

वैभव यहीं नहीं रुके और वो इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन भी बने जिसके लिए उन्हें एक ट्रॉफी और 10 लाख रुपये का खिताब दिया गया। वैभव ने इस सीजन में सबसे ज्यादा 72 छक्के लगाए और वो सुपर सिक्सेज ऑफ सीजन का खिताब जीतने में सफल रहे जिसके लिए उन्हें एक ट्रॉफी और 10 लाख रुपये दिए गए। वैभव को सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन भी चुना गया जबकि वो इस सीजन में मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर भी रहे जिसके लिए उन्हें ट्रॉफी और 15 लाख रुपये दिए गए।

इस सीजन के बेस्ट कैच का अवॉर्ड मनीष पांडे को दिया गया जबकि सबसे ज्यादा चौके लगाने का खिताब साई सुदर्शन ने हासिल किया। कगिसो रबाडा को पर्पल कैप दिया गया जबकि सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने का अवॉर्ड मोहम्मद सिराज ने हासिल किया। इस सीजन के लिए फेयर प्ले अवॉर्ड पंजाब किंग्स को दिया गया।

वैभव ने कहा दूध नहीं पीता

वैभव ने फाइनल मैच के बाद रवि शास्त्री से बात करते हुए कहा कि अच्छा लग रहा है, प्राउड मोमेंट है और आगे और भी अच्छा करने की कोशिश करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं अब दूध नहीं पीता साथ ही इस सीजन में क्या कुछ सीखा इस सवाल पर कहा कि इस सीजन दवाब में किस तरह से खेलना है और गेम के स्थिति के मुताबिक किस तरह से खेलना है साथ ही टीम की जरूरत के मुताबिक कैसे खेलते हैं ये भी सीखा। उन्होंने कहा कि अभी लंबे टाइम तक खेलना है तो फिटनेस पर ध्यान देना होगा। वहीं राजस्थान टीम के बारे में कहा कि सभी काफी सपोर्टिव हैं और सभी बैक करते हैं साथ ही सबसे सीखने को मिलता है।

आईपीएल 2026 में अवॉर्ड्स जीतने वाले खिलाड़ी

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन- वैभव सूर्यवंंशी- 10 लाख रुपये
ऑरेंज कैप- वैभव सूर्यवंशी- वैभव सूर्यवंशी- 10 लाख रुपये (776 रन)
पर्पल कैप- कगिसो रबाडा- 10 लाख रुपये (29 विकेट)
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन- वैभव सूर्यवंशी
सुपर सिक्सेज ऑफ सीजन-वैभव सूर्यवंशी- 10 लाख रुपये (72 छक्के)
सबसे ज्यादा चौका- साई सुदर्शन- 10 लाख रुपये (75 चौके)
सबसे ज्यादा डॉट बॉल- मोहम्मद सिराज- 10 लाख रुपये
कैच ऑफ द सीजन अवॉर्ड- मनीष पांडे- 10 लाख रुपये
फेयर प्ले अवॉर्ड-पंजाब किंग्स
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर- वैभव सूर्यवंशी- 15 लाख रुपये
पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड- क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल- 50 लाख रुपये (5 मैच)
पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड- हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन- 25 लाख रुपये (4 मैच)
मैच रेफरी- जवागल श्रीनाथ

वैभव इम्पैक्ट प्लेयर, साई-इशान भी शामिल, कोहली नंबर 3, गिल आउट; पूर्व भारतीय खिलाड़ी चुनी IPL 2026 टीम ऑफ द टूर्नामेंट

भारत के पूर्व क्रिकेटर ने आईपीएल 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का चयन किया जिसमें उन्होंने शुभमन गिल को जगह नहीं दी। इस टीम में वैभव, कोहली, साई, इशान, भुवी, जोफ्रा, नितिश रेड्डी जैसे खिलाड़ी जगह बनाने में सफल रहे। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)