आईपीएल 2026 का कारंवा तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है और इस सीजन में खबर लिखे जाने तक 50 मैच खेले जा चुके हैं। इस सीजन में भी कई बैटर अपने बल्ले को जोर दिखा रहे हैं। इस सीजन के शुरुआती कुछ मैचों में शतक नहीं आए थे, लेकिन उसके बाद शतक लगाने का सिलसिला शुरू हुआ जो अपने जोरों पर है। अब तक खेले जा चुके 50 मैचों में कुल 11 शतक लग चुके हैं। अब तक 10 बल्लेबाजों ने शतक लगाने में सफलता हासिल की है।

6 भारतीय खिलाड़ियों ने लगाए हैं शतक

आईपीएल 2026 के पहले 50 मैचों में कुल 10 बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली है जिसमें 6 भारतीय खिलाड़ी हैं जबकि 4 विदेशी खिलाड़ियों ने भी सेंचुरी लगाने में सफलता हासिल की है। हालांकि इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा शतक सीएसके के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने लगाए हैं। संजू इस सीजन में अब तक 2 शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। भारतीय बल्लेबाजों में संजू सैमसन के साथ शतक लगाने की लिस्ट में अभिषेक शर्मा, केएल राहुल, वैभव सूर्यवंशी, साई सुदर्शन और तिलक वर्मा शामिल हैं।

इस सीजन में अब तक जिन चार विदेशी बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं उसमें रयान रिकेल्टन, कूपर कोनोली, मिचेल मार्श और क्विंटन डिकॉक मौजूद हैं। इस सीजन में जिन 10 बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं उसमें सबसे बड़ा स्कोर केएल राहुल का है जिन्होंने 152 रन की पारी खेली है तो वहीं दूसरे नंबर पर 135 रन की पारी खेलकर अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे स्थान पर रयान रिकेल्टन 123 रन के साथ मौजूद हैं। वैभव सूर्यवंशी ने एक शतक लगाया है और इस सीजन में उनका बेस्ट स्कोर 103 रन रहा है।

आईपीएल के 50 मैचों के बाद शतक लगाने वाले 10 बल्लेबाजों की पूरी लिस्ट

बल्लेबाजमैचपारीरनबेस्ट स्कोरशतक
संजू सैमसन10104021152
अभिषेक शर्मा 11114751351
केएल राहुल10104451521
वैभव सूर्यवंशी10104041031
साई सुदर्शन10103851001
रयान रिकेल्टन883801231
कूपर कोनोली1093771071
मिचेल मार्श10103671111
तिलक वर्मा10102041011
क्विंटन डिकॉक331321121

सहवाग के नाम है आईपीएल प्लेऑफ का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर; 5 मैचों में लगातार 5 अर्धशतक लगाने वाले थे पहले भारतीय

इंटरनेशनल क्रिकेट में धूम मचाने वाले वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड आईपीएल में भी शानदार रहा था। सहवाग ने आईपीएल में ऐसे रिकॉर्ड भी बनाए जो कई वर्षों तक उनके नाम रहे। उन्होंने इस लीग में खेले 104 मैचों में 2 शतक लगाए थे। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)