आईपीएल 2026 के 70 लीग मैच खत्म हो चुके हैं और इन मैचों में ऐसे खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं रही जिन्होंने अपनी-अपनी टीमों के लिए खूब रन बनाए साथ ही साथ शतक लगाने का भी कमाल किया। लीग स्टेज के 70 मैचों में इस सीजन में कुल 14 शतक लगे और इस दौरान 13 खिलाड़ियों ने ये उपलब्धि अपने नाम करने का गौरव हासिल किया। कमाल की बात ये रही कि शतक लगाने के मामले में भारतीय खिलाड़ी विदेशी खिलाड़ियों से आगे रहे।
लीग स्टेज में 8 भारतीय जबकि 5 विदेशी खिलाड़ियों ने जड़े शतक
आईपीएल 2026 के लीग स्टेज में यानी 70 लीग मैचों में 13 खिलाड़ियों ने शतक लगाए जिसमें 8 भारतीय और 5 विदेशी खिलाड़ी शामिल रहे। 8 भारतीय खिलाड़ियों में संजू सैमसन, साई सुदर्शन, केएल राहुल, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा शामिल रहे जबकि जिन 5 विदेशी खिलाड़ियों ने शतक लगाए उसमें मिचेल मार्श, कूपर कोनोली, रयान रिकेल्टन, फिन एलन और क्विंटन डिकॉक शामिल रहे। इस सीजन में संजू सैमसन ने इन खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा 2 शतक लगाए जबकि अन्य खिलाड़ियों ने एक-एक शतक जड़े।
केएल राहुल ने खेली सबसे बड़ी पारी
आईपीएल के लीग स्टेज में अगर सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने की बात की जाए तो इसमें पहले स्थान पर दिल्ली के बैटर केएल राहुल रहे जिन्होंने 152 रन की पारी खेली। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा रहे जिन्होंने 135 रन की पारी खेली जबकि मुंबई के ओपनर रयान रिकेल्टन 123 रन की पारी खेलकर तीसरे नंबर पर रहे। चौथे स्थान पर 115 रन की पारी के साथ संजू सैमसन रहे जबकि क्विंटन डिकॉक ने 112 रन की पारी खेली और लिस्ट मेंं 5वें नंबर पर रहे।
रोहित, तिलक इस स्थान पर, रयान रहे नंबर 1; IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बैटर
मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा और तिलक वर्मा इस स्थान पर हैं। इस सूची में रयान रिकेल्टन पहले स्थान पर हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
