आईपीएल 2026 का लीग स्टेज समाप्त हो चुका है और अब बारी प्लेऑफ मैचों की है। आरसीबी, गुजरात, हैदराबाद और राजस्थान की टीमें टॉप-4 में पहुंच चुकी है और अब फाइनल में पहुंचने के लिए इन सबके बीच मुकाबले होंगे। इससे पहले इस सीजन में सभी 10 टीमों के बीच टॉप-4 में पहुंचने की होड़ थी जिसमें इन चार टीमों को सफलता मिली। इस सीजन में कुल 70 लीग मैच खेले गए जिसमें ऐसे खिलाड़ियों की कमी नहीं रही जिन्होंने खूब चौके व छक्के लगाए। आइए बताते हैं कि इन 70 मैचों में सबसे ज्यादा छक्के और चौके लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन-कौन रहे।
70 मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
इस सीजन के लीग स्टेज में यानी 70 लीग मुकाबलों में छ्क्के लगाने के मामले में राजस्थान के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने बाजी मारी और उन्होंने 14 मैचों में कुल 53 छक्के लगाए। वहीं दूसरे नंबर पर हैदराबाद के तूफानी बैटर अभिषेक शर्मा रहे जिन्होंने 14 मैचों में 43 छक्के लगाए जबकि 12 मैचों में 38 छक्के लगाकर मुंबई के बैटर रयान रिकेल्टन तीसरे स्थान पर रहे। लखनऊ के ओपनर मिचेल मार्श 13 मैचों में 36 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर रहे जबकि 14 मैचों में 32 छक्के लगाकर कूपर कोनोली और 13 मैचों में 32 छक्के लगाकर रजत पाटीदार और 13 मैचों में ही 32 छक्के लगाकर प्रियांश आर्या संयुक्त रूप से 5वें स्थान पर रहे।
70 मैचों में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
70 लीग मैचों के बाद सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर गुजरात के ओपनर साई सुदर्शन रहे जिन्होंने 14 मैचों में 62 चौके लगाए जबकि 14 मैचों में 59 चौके लगाते हुए आरसीबी के बैटर विराट कोहली दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे नंबर पर शुभमन गिल रहे जिन्होंने 13 मैचों में 57 चौके लगाए जबकि इशान किशन भी उनके साथ इसी नंबर पर 14 मैचों में 57 चौके लगाकर रहे। चौथे स्थान पर केएल राहुल रहे जिन्होंने 14 मैचों में 56 चौके जड़े जबकि 14 मैचों में 55 चौकों के साथ प्रभसिमरन सिंह पांचवें नंबर पर रहे।
रोहित, तिलक इस स्थान पर, रयान रहे नंबर 1; IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बैटर
मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा और तिलक वर्मा इस स्थान पर हैं। इस सूची में रयान रिकेल्टन पहले स्थान पर हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
