IND U19 vs PAK U19, U10 World Cup 2026: भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम का प्रदर्शन अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक शानदार रहा है और आयुष म्हात्रे की कप्तानी में ये टीम अब तक अपराजेय रही है। भारत ने अपने पहले तीनों लीग मैच जीते और उसके बाद इस टीम ने सुपर 6 राउंड के पहले ही मैच में जिम्बाब्वे को बड़े अंतर से हराया।

लगातार 4 मैच जीत चुका भारत

अंडर 19 वर्ल्ड कप के इस सीजन में भारत का अब अगला मुकाबला सुपर सिक्स राउंड में पाकिस्तान अंडर 19 टीम के साथ है। लगातार 4 मैच जीत चुकी भारतीय टीम पाकिस्तान को हराकर अपने जीत के क्रम को बनाए रखना चाहेगी, लेकिन पाकिस्तान भी पूरी कोशिश करेगा कि वो जीत हासिल करे।

T20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत का किससे होगा सामना, पूर्व भारतीय बैटिंग कोच समेत इन खिलाड़ियों ने की भविष्यवाणी

अच्छी लय में हैं वैभव

भारत-पाकिस्तान मुकाबले में क्रिकेट प्रेमियों का सबसे ज्यादा ध्यान टीम इंडिया के युवा स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होगी जिन्होंने इस वर्ल्ड कप में अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है और पिछले 4 मैचों में दो अर्धशतक लगा चुके हैं। पाकिस्तान के खिलाफ जीत के लिए वैभव का बल्ला चलना बेहद जरूरी है, लेकिन इस टीम के विरुद्ध वैभव का अब तक का प्रदर्शन निराश करने वाला रहा है।

वैभव का पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन

पाकिस्तान के खिलाफ वैभव की असली परीक्षा होने वाली है और वो इस मुकाबले में अपनेआप को जरूर साबित करना चाहेंगे जो एक फरवरी को खेला जाएगा। वैभव ने पाकिस्तान के खिलाफ यूथ वनडे में अब तक 3 मैच खेले हैं और इन 3 मैचों में उन्होंने इस टीम के खिलाफ 25 गेंदों का सामना करते हुए 32 रन बनाए हैं और बेस्ट स्कोर 26 रन है। उनका औसत इस टीम के खिलाफ 10.66 का है जबकि स्ट्राइक रेट 126.00 का है। पाकिस्तान के खिलाफ वैभव ने 2 चौके और 3 छक्के लगाए हैं।

IND vs NZ: श्रेयस अय्यर को खिलाते तो क्या बिगड़ जाता, अत्यधिक प्रयोग और अड़ियल रवैये से भारत ने गंवाया चौथा मैच