आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे साथ ही एशियन गेम्स 2026 के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया। इस टीम में वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव को भी शामिल किया गया जो बिल्कुल नए चेहरे हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने आईपीएल में अपने खेल से सबसे खूब प्रभावित किया था और इसके इनाम के रूप में ही दोनों को भारतीय टी20 टीम में जगह दी गई।

वैभव को आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे साथ ही एशियन गेम्स 2026 के लिए यानी तीनों इवेंट के लिए टी20 टीम में जगह दी गई जबकि प्रिंस यादव को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए ही टीम में जगह मिली। एशियन गेम्स के लिए वो टीम में जगह बनाने में सफल नहीं रहे। वैभव ने जहां आईपीएल 2026 में गजब की बैटिंग करते हुए ऑरेंज कैप जीता था तो वहीं प्रिंस यादव में इस सीजन में गजब की गेंदबाजी की थी और अपनी प्रतिभा को पूरी तरह से साबित किया था।

प्रिंस यादव ने लिए थे 16 विकेट

आईपीएल 2026 में प्रिंस यादव ने कमाल की गेंदबाजी की थी। इस सीजन में उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रतिनिधित्व किया था और 14 लीग मैचों में उन्होंने अपनी टीम के लिए कुल 16 विकेट लिए थे। इस सीजन में उनका बेस्ट प्रदर्शन 32 रन देकर 3 विकेट रहा था। उन्होंने इस सीजन में कुल 312 गेंदें फेंकी जिन पर 459 रन दिए थे। लखनऊ की टीम इस सीजन में प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी।

वैभव ने बनाए थे 776 रन

वैभव ने आईपीएल 2026 में आरेंज कैप जीता था और अपनी टीम के लिए कुल 776 रन बनाए थे। भले ही राजस्थान की टीम प्लेऑफ से आगे नहीं बढ़ पारी, लेकिन वैभव ने गजब का खेल दिखाया था और रन बनाने में निरंतर रहे थे। वो अपनी टीम के लिए भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर थे। उन्होंने 776 रन सिर्फ 327 गेंदों का सामना करते हुए बनाया था और इस सीजन में उनके बल्ले से एक शतक और 5 अर्धशतक भी निकले थे। वैभव का बेस्ट स्कोर 103 रन रहा था।

आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपरः, इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टी20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, जसप्रीत बुमराह।

वैभव की घातक गेंदबाजी, रहाणे की टीम को मिली जीत; सरफराज की पारी बेकार, 295 की स्ट्राइक रेट से बनाए थे 62 रन

वैभव की घातक गेंदबाजी और आयुष की शानदार बल्लेबाजी के दम पर रहाणे की टीम ने टी20 मुंबई 2026 के 10वें मैच में आकाश टाइगर्स को हरा दिया। टाइगर्स के लिए सरफराज खान ने तूफानी पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)