तिलक वर्मा की कप्तानी में इंडिया ए ने श्रीलंका में खेले जा रहे ट्राई सीरीज में शानदार शुरुआत की और श्रीलंका ए टीम को 8 रन से हराया। ये मैच काफी करीबी था, लेकिन टीम इंडिया ने दवाब में गजब का खेल दिखाते हुए आखिरी पलों में जीत हासिल की और अब भारत को अपना दूसरा मैच अफगानिस्तान ए टीम के खिलाफ गुरुवार यानी 11 जून को खेलना है। भारत की कोशिश होगी कि वो इस मैच को जीतकर अंकतालिका में अपनी स्थिति और मजबूत करते हुए फाइनल की तरफ अपना कदम तेजी से बढ़ाए।

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत को एक मजबूत प्लेइंग 11 के साथ उतरना होगा क्योंकि श्रीलंका की पिच पर खेलना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं दिख रहा है। इंडिया ए की बैटिंग लाइनअप इतनी तगड़ी होने के बावजूद ये टीम 50 ओवर में 6 विकेट पर 277 रन बना पाई थी और बाद में उसे इस टारगेट को बचाने के लिए खूब मेहनत करनी पड़ी थी। श्रीलंका में जिस तरह का कंडीशन है ऐसे में अफगानिस्तान के गेंदबाज भी भारतीय टीम को परेशान कर सकती है और ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को काफी संभलकर खेलने की जरूरत है।

वैभव-प्रभसिमरन सिंह कर सकते हैं ओपन

श्रीलंका के खिलाफ भारत को दोनों ओपनर वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह नहीं चल पाए थे जबकि ये दोनों आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करके आए थे, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ ये दोनों ही ओपन करते नजर आ सकते हैं और इसमें किसी बदलाव की संभावना कम है। तीसरे नंबर पर प्रियांश आर्या हो सकते हैं जिन्होंने 32 गेंदों पर 32 रन बनाए थे। आईपीएल 2026 में ऋतुराज गायकवाड़ ज्यादा अच्छा नहीं कर पाए थे, लेकिन श्रीलंका में उन्होंने खुद को साबित किया और टीम के लिए शानदार 101 रन की पारी खेली और अपना क्लास दिखाया। ऋतुराज फिर से चौथे नंबर पर नजर आ सकते हैं।

दो तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकता है भारत

तिलक वर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ धैर्यभरी पारी खेलते हुए 60 रन बनाए और टीम के लिए काफी अहम रहे। तिलक वर्मा अगले मैच में यानी अफगानिस्तान के खिलाफ 5वें नंबर पर नजर आ सकते हैं। इनके बाद बैटिंग क्रम में ऑलराउंडर आयुष बदोनी, अनुकूल रॉय और फिर सूर्यांश शेडगे नजर आ सकते हैं। ये तीनों गेंदबाजी भी कर सकते हैं। टीम में तेज गेंदबाज के रूप में अंशुल कंबोज और अरशद खान होंगे जबकि स्पिनर के रूप में विप्रज निगम नजर आ सकते हैं। यानी अफगानिस्तान के खिलाफ इंडिया ए टीम अपनी प्लेइंग 11 में शायद ही कोई बदलाव करे।

ट्राई सीरीज में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के लिए इंडिया ए की संभावित प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज, अरशद खान, विप्रज निगम।

साहिबजादा फरहान कप्तान, बाबर-शाहीन को जगह नहीं; एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान की टीम का हुआ ऐलान

एशियन गेम्स 2026 के लिए पीसीबी ने पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया जिसमें बाबर आजम और शाहीन अफरीदी जैसे स्टार खिलाड़ियों को जगह नहीं दी गई। इस टीम की कप्तानी साहिबजादा फरहान को सौंपी गई है। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)