इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 21वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने एक बार फिर से सनराइडर्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी स्टार्टिंग प्लेइंग 11 में वैभव सूर्यवंशी को जगह नहीं दी। इस मैच में राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीता था और फिर गेंदबाजी करने का फैसला किया। रियान ने बताया कि उन्होंने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए।
स्टार्टिंग प्लेइंग 11 से बाहर वैभव
अब बात करते हैं वैभव की जिन्हें हैदराबाद से पहले हुए मुकाबले में यानी आरसीबी के खिलाफ भी स्टार्टिंग प्लेइंग 11 में टीम में शामिल नहीं किया गया था। वैभव को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में टीम में शामिल किया गया था और उन्होंने टीम के लिए ओपन किया था। एक बार फिर से उन्हैं हैदराबाद के खिलाफ शुरुआत अंतिम ग्यारह से बाहर रखा गया, लेकिन वो इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में टीम में शामिल हैं और जाहिर है वो यशस्वी जायसवाल के साथ टीम के लिए ओपन करेंगे।
वैभव को लेकर टीम की सटीक रणनीति
वैभव को लेकर टीम मैनेजमेंट की रणनीति काफी सटीक है और ये फ्रेंचाइजी उन्हें लेकर किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती होगी। आईपीएल टूर्नामेंट काफी लंबा है और इसमें हरेक टीम को 14 लीग मैच खेलने होते हैं। अगर आप प्लेऑफ में पहुंचते हैं और अगर फिर फाइनल तक पहुंच जाते हैं तो फिर मैचों की संख्या और बढ़ जाती है। टीम को यात्रा भी करनी पड़ती है और खिलाड़ी को थकान भी होती है और उम्मीदों का बोझ भी उन पर होता है।
वैभव के वर्कलोड पर रखा जा रहा है ध्यान
वैभव पर भी उम्मीदों का काफी बड़ा बोझ है और राजस्थान को पता है कि वैभव अगर चल गए तो क्या हो सकता है। वैभव को संभालना और उनके वर्क लोड को मैनेज करना भी फ्रेंचाइजी का काम है और उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में रखकर टीम मैनेजमेंट ये चाहती होगी कि वैभव बल्लेबाजी में सहयोग करें और उन्हें आराम भी मिलता रहे जिससे कि वो सभी मैचों के लिए फिट रहते हुए उपलब्ध रह सकें। ये टीम मैनेजमेंट का सोचा-समझा फैसला है जिसमें वैभव पर वर्क का ज्यादा लोड नहीं होगा और वो टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन भी करते रहेंगे।
हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान की प्लेइंग 11
यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।
इम्पैक्ट प्लेयर- वैभव सूर्यवंशी, शिमरोन हेटमायर, रवि सिंह, शुभम दुबे, ब्रिजेश शर्मा।
वैभव ने बुमराह, शार्दुल, इशांत के खिलाफ हैरान करने वाले स्ट्राइक रेट से बनाए हैं रन, अश्विन-रबाडा के खिलाफ नहीं चला है बल्ला
वैभव ने आईपीएल में करीम जनत के खिलाफ 500 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं तो वहीं कुछ गेंदबाजों के खिलाफ वो रन बनाने में कामयाब नहीं रहे हैं जिसमें आर अश्विन भी शामिल हैं। (इन खबरों को यहां पर क्लिक करें)
