आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया को हार मिली। टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद ये भारत का पहला टी20 मैच था और बेहद मजबूत टीम इंडिया को जिस तरह से हार मिली उसे पचा पाना काफी मुश्किल हो रहा है। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह से बिखर गई। भारत के स्टार ओपनर संजू सैमसन 4 गेंदों पर 5 रन ही बना पाए और आउट हो गए, लेकिन उनके इस निराश करने वाले प्रदर्शन के बाद भी पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने उन्हें सपोर्ट किया।
भारत का हारना दिल दुखाने वाला
आकाश चोपड़ा ने भारतीय टीम की हार पर हैरानी जताई और कहा कि ये हार दिल दुखाने वाला रहा। आकाश ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि अब जो बड़ा सवाल सामने आया है वो ये कि क्या वैभव सूर्यवंशी को दूसरे मैच में मौका दिया जाए। देखिए ये काफी कठिन है। पहले मैच में इशान किशन और संजू सैमसन ने रन नहीं बनाए, रन तो खैर श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे ने भी नहीं बनाए। अभिषेक शर्मा को छोड़कर पहले मैच में रन किसी ने नहीं बनाए।
आकाश ने आगे कहा कि वैभव को लेकर ग्लैमर तो है, लेकिन संजू को लेकर यही एक बड़ी दिक्कत रही है कि अंदर-बाहर होते रहते हैं। अब वैभव के लिए प्लेइंग 11 में जगह बनानी है तो संजू या फिर इशान में से किसी एक को बाहर जाना पड़ेगा और जब आप हार जाते हैं तो बात फिर ज्यादा होती है और जो बाहर बैठा होता है वो अच्छा होता है, लेकिन जब टीम हारती जाती है तो बाहर का खिलाड़ी और ज्यादा अच्छा होता चला जाता है।
वैभव को नहीं दूंगा प्लेइंग 11 में जगह
आकाश ने कहा कि संजू का इस मैच में कम स्कोर पर आउट होना सही तो नहीं रहा। इशान किशन भी आउट हुए, लेकिन वो वनडे में अभी शतक लगाकर आ रहे हैं। इशान को तो आगे मौके मिलते रहेंगे, लेकिन संजू की किस्मत कुछ ज्यादा ही खराब रही है और अब उन पर प्रेशर बढ़ रहा है। वैभव काफी तेज गति से पीछे से आते जा रहे हैं और संजू अब दवाब महसूस कर रहे होंगे। अब दूसरे मैच में वैभव को खिलाया जाए कि नहीं, तो मेरा मानना है कि वो सही नहीं होगा और मैं तो अभी भारत की प्लेइंग 11 में वैभव को जगह नहीं दूंगा। मैं टॉप-3 में अभी अभिषेक, संजू और इशान को ही रखूंगा और अलग नतीजा आ सकता है।
Opinion: वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में जगह दे देते तो क्या बिगड़ जाता, वाशिंगटन सुंदर को खिलाना थी बड़ी गलती
आयरलैंड के खिलाफ वैभव को पहले मैच में वाशिंगटन सुंदर की जहग मौका दिया जा सकता था। वैभव अगर खेलते तो शायद नतीजा कुछ और हो सकता था। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
