इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के सभी 70 लीग मैच समाप्त हो चुके हैं और इस दौरान ऐसे बल्लेबाजों की कोई कमी नहीं रही जिन्होंने जोरदार स्ट्राइक रेट से अपनी-अपनी टीमों के लिए रन बनाए। हालांकि इस सूची में इन मैचों के दौरान कई बदलाव देखने को मिले। इस लिस्ट में कभी पंजाब किंग्स के ओपनर प्रियांश आर्या पहले स्थान पर थे, लेकिन 70 मैच समाप्त होने के बाद स्थिति बदल गई और इस लिस्ट में पहले नंबर पर वैभव सूर्यवंशी पहुंच गए।

वैभव ने सबसे हाई स्ट्राइक रेट से लीग स्टेज में बनाए रन

वैभव सूर्यवंशी इस सीजन में अपने आखिरी लीग मैच में यानी 14वें मुकाबले में मुंबई के खिलाफ फ्लॉप रहे और सिर्फ 4 रन की पारी खेलकर आउट हो गए, लेकिन इससे उनके स्ट्राइक रेट पर कोई फर्क नहीं पड़ा और वो इस लिस्ट में लीग स्टेज के बाद भी शीर्ष पर बने रहे। वैभव ने इस सीजन के लीग स्टेज में खेले 14 मैचों में कुल 583 रन बनाए जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 232.27 का रहा। दूसरे नंबर पर फिन एलन रहे जिन्होंने 349 रन 214.11 की स्ट्राइक रेट से बनाए।

आईपीएल 2026 के 70 मैचों के बाद सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पंजाब के ओपनर प्रियांश आर्या रहे जिन्होंने इस सीजन में 364 रन 211.63 की स्ट्राइक रेट से बनाए। इस सूची में चौथे नंबर पर हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा हैं जिन्होंने लीग स्टेज में खेले 14 मैचों में 563 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 206.23 का रहा। इस लिस्ट में 5वें नंबर पर सीएसके के बैटर उर्विल पटेल रहे जिन्होंने 7 मैचों में 129 रन 201.56 की स्ट्राइक रेट से बनाए।

आईपीएल के लीग स्टेज के बाद सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले टॉप-5 बैटर

बल्लेबाजमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेट
वैभव सूर्यवंशी141458341.64232.27
फिन एलन111134934.9214.11
प्रियांश आर्या131336428211.63
अभिषेक शर्मा141456343.31206.23
उर्विल पटेल7712918.43201.56

छक्के लगाने में वैभव तो चौके लगाने में साई सुदर्शन ने मारी बाजी, 70 मैचों के बाद सबसे ज्यादा 6-4 लगाने वाले टॉप-5 बैटर्स

इस सीजन के लीग स्टेज में यानी 70 लीग मुकाबलों में छ्क्के लगाने के मामले में राजस्थान के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने बाजी मारी जबकि सबसे ज्यादा चौके साई सुदर्शन ने लगाए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)