वैभव सूर्यवंशी इस वक्त श्रीलंका दौरे पर हैं जहां इंडिया ए टीम को ट्राई सीरीज में हिस्सा लेना है। इस सीरीज में भारत के अलावा श्रीलंका और अफगानिस्तान की भी हिस्सा लेंगी जिसकी शुरुआत 9 जून से होगी। वैभव आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब वनडे प्रारूप में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। वैभव का लिस्ट ए में भी रिकॉर्ड काफी तगड़ा है और उनके इस ट्राई सीरीज में भी अच्छे प्रदर्शन की आस है।

श्रीलंका में होने वाले ट्राई सीरीज से पहले बात अगर लिस्ट ए क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की हो तो इसमें वैभव सूर्यवंशी पहले नंबर पर हैं। इस लिस्ट में वैभव के अलावा शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, विराट कोहली, इशान किशन, संजू सैमसन, पृथ्वी शॉ जैसे बैटर्स भी मौजूद हैं। आइए आपको बताते हैं कि ये सभी बैटर्स इस लिस्ट में किस-किस नंबर पर मौजूद हैं।

लिस्ट ए में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले भारतीय बैटर हैं वैभव

वैभव सूर्यवंशी लिस्ट ए क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बैटर हैं। वैभव ने ये कमाल 14 साल 272 दिन की उम्र में किया था और पृथ्वी शॉ को पीछे छोड़ा था। पृथ्वी शॉ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने ये उपलब्धि 17 साल 320 दिन की उम्र में किया था। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर शुभमन गिल हैं जिन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में 18 साल 169 दिन की उम्र में शतक लगाया था।

भारत की तरफ से लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बैटर्स की लिस्ट में चौथे नंबर पर यशस्वी जायसवाल हैं जिन्होंने मुंबई के लिए 17 साल 292 दिन की उम्र में ये कमाल किया था जबकि वाशिंगटन सुंदर ने ये उपलब्धि अपने नाम पर 18 साल 45 दिन की उम्र में ही हासिल कर ली थी। इस लिस्ट में इशान किशन 9वें, ऋषभ पंत 7वें जबकि विराट कोहली 8वें स्थान पर मौजूद हैं। इस लिस्ट में सबसे आखिरी स्थान पर यानी 10वें नंबर पर संजू सैमसन मौजूद हैं जिन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में 19 साल 331 दिन की उम्र में केरल के लिए शतक लगाया था।

लिस्ट ए क्रिकेट में भारत के लिए सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले टॉप-10 बैटर

नंबरबल्लेबाजराज्य/टीमउम्र (जब शतक लगाया)बनाम (विपक्षी टीम)वर्ष
1वैभव सूर्यवंशीबिहार14 वर्ष, 272 दिनअरुणाचल प्रदेश2025
2पृथ्वी शॉभारत अंडर-1917 वर्ष, 320 दिनन्यूजीलैंड अंडर-192017
3शुभमन गिलपंजाब18 वर्ष, 169 दिनकर्नाटक2018
4यशस्वी जायसवालमुंबई17 वर्ष, 292 दिनगोवा2019
5वाशिंगटन सुंदरतमिलनाडु18 वर्ष, 45 दिनत्रिपुरा2017
6उन्मुक्त चंददिल्ली18 वर्ष, 215 दिनओडिशा2011
7ऋषभ पंतदिल्ली19 वर्ष, 18 दिनझारखंड2016
8विराट कोहलीदिल्ली19 वर्ष, 110 दिनउत्तर प्रदेश2008
9इशान किशनझारखंड19 वर्ष, 230 दिनसौराष्ट्र2018
10संजू सैमसनकेरल19 वर्ष, 331 दिनगोवा2014

वैभव की घातक गेंदबाजी, रहाणे की टीम को मिली जीत; सरफराज की पारी बेकार, 295 की स्ट्राइक रेट से बनाए थे 62 रन

वैभव की घातक गेंदबाजी और आयुष की शानदार बल्लेबाजी के दम पर रहाणे की टीम ने टी20 मुंबई 2026 के 10वें मैच में आकाश टाइगर्स को हरा दिया। टाइगर्स के लिए सरफराज खान ने तूफानी पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)