आईपीएल 2026 के 51वें मैच में केकेआर के ओपनर फिन एलन (नाबाद 100 रन, 10 छक्के व 5 चौके) ने दिल्ली के खिलाफ 47 गेंदों पर शतक लगाया। इसके बाद वो इस लीग में केकेआर की तरफ से सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने साथ ही साथ आईपीएल में रन चेज करते हुए सबसे तेज शतक लगाने के मामले में कैमरन ग्रीन की बराबरी पर भी आ गए। इस लीग में चेज करते हुए सबसे कम गेंदों पर शतक लगाने का रिकॉर्ड अब भी वैभव सूर्यवंशी के नाम पर दर्ज है।
चेज करते हुए सबसे तेज शतक वैभव के नाम
आईपीएल में चेज करते हुए फिन एलन ने दिल्ली के खिलाफ 47 गेंदों पर शतक लगाया और वो इस लीग में चेज करते हुए सबसे तेज शतक लगाने के मामले में कैमरन ग्रीन के साथ संयुक्त रूप से 8वें नंबर पर आ गए। ग्रीन ने भी साल 2023 में हैदराबाद के खिलाफ रेज करते हुए 47 गेंदों पर ही शतक लगाया था। इस लीग में चेज करते हुए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड वैभव के नाम पर दर्ज है जिन्होंने साल 2025 में गुजरात के खिलाफ 35 गेंदों पर शतक लगाया था। दूसरे नंबर पर यूसुफ पठान हैं जिन्होंने साल 2010 में मुंबई के खिलाफ 37 गेंदों पर शतक लगाया था।
आईपीएल में चेज करते हुए सबके कम गेंदों पर शतक लगाने वाले टॉप-8 बैटर
35 गेंद – वैभव सूर्यवंशी बनाम जीटी (2025)
37 गेंद – यूसुफ पठान बनाम एमआई (2010)
38 गेंद – डेविड मिलर बनाम आरसीबी (2013)
40 गेंद – अभिषेक शर्मा बनाम पीबीकेएस (2025)
41 गेंद – विल जैक्स बनाम जीटी (2024)
42 गेंद – एडम गिलक्रिस्ट बनाम एमआई (2008)
45 गेंद – जॉनी बेयरस्टो बनाम केकेआर (2024)
45 गेंद – सनत जयसूर्या बनाम सीएसके (2008)
47 गेंद – कैमरन ग्रीन बनाम एसआरएच (2023)
47 गेंद – फिन एलन बनाम डीसी (2026)
फिन एलन ने तोड़ा वेंकटेश अय्यर का रिकॉर्ड
फिन एलन ने 47 गेंदों पर शतक लगाया और वो केकेआर की तरफ से आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बैटर बने। उन्होंने एक साथ वेंकटेश अय्यर और सुनील नरेन का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने इस टीम के लिए 49-49 गेंदों पर शतक लगाया था। इसके अलावा फिन एलान इस लीग में केकेआर की तरफ से शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज भी बने।
IPL में केकेआर के लिए शतक लगाने वाले बैटर
158* रन (73 गेंद) ब्रेंडन मैकुलम बनाम RCB, बेंगलुरु 2008
104 रन (51 गेंद) वेंकटेश अय्यर बनाम MI, वानखेड़े 2023
109 रन (56 गेंद) सुनील नरेन बनाम RR, कोलकाता 2024
100*रन (47 गेंद) फिन एलन बनाम DC, दिल्ली 2026
सहवाग के नाम है आईपीएल प्लेऑफ का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर; 5 मैचों में लगातार 5 अर्धशतक लगाने वाले थे पहले भारतीय
इंटरनेशनल क्रिकेट में धूम मचाने वाले वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड आईपीएल में भी शानदार रहा था। सहवाग ने आईपीएल में ऐसे रिकॉर्ड भी बनाए जो कई वर्षों तक उनके नाम रहे। उन्होंने इस लीग में खेले 104 मैचों में 2 शतक लगाए थे। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
