श्रीलंका में खेले जा रहे ट्राई सीरीज में इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में इंडिया ए और श्रीलंका ए मैच के बाद ऋतुराज गायकवाड़ पहले नंबर पर बने हुए हैं साथ ही वो इस टूर्नामेंट में भारत के लिए 200 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए। यही नहीं श्रीलंका के खिलाफ 21 रन की पारी खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी को नुकसान हुआ और वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में नीचे फिसलकर 5वें नंबर पर आ गए।

5वें नंबर पर आए वैभव, ऋतुराज पहले स्थान पर

ट्राई सीरीज के तीन मैचों में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में ऋतुराज गायकवाड़ पहले स्थान पर मौजूद हैं जिन्होंने 3 मैचों में 204 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक मौजूद हैं जबकि उनका बेस्ट स्कोर 101 रन है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर तिलक वर्मा हैं जिन्होंने 3 मैचों में 2 अर्धशतक की मदद से 149 रन बनाए हैं और उनका बेस्ट स्कोर 66 रन रहा है।

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर सूर्यांश शेडगे आ गए जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 72 रन की शानदार पारी खेली। सर्यांश ने अब तक खेले 3 मैचों में एक अर्धशतक की मदद से 138 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर प्रभसिमरन सिंह 3 मैचों में 97 रन बनाकर मौजूद हैं जिन्होंने एक अर्धशतक भी लगाया है जबकि वैभव सूर्यवंशी 3 मैचों में 79 रन के साथ 5वें स्थान पर हैं और उनका बेस्ट स्कोर 44 रन है।

स्मृति मंधाना ने खेली पाकिस्तान के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी पारी, हरमनप्रीत-मिताली की कर ली बराबरी

भारत ने पाकिस्तान को महिला टी20 वर्ल्ड कप में 64 रन से हरा दिया। भारत की जीत में स्मृति मंधाना की पारी का बड़ा योगदान रहा। महिला टी20 वर्ल्ड कप में ये भारत की पाकिस्तान पर 9वें मैच में 7वीं जीत रही। भारत को इस टीम के खिलाफ अब तक 2 मैचों में हार मिली है। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)