राजस्थान के युवा तूफानी बैटर वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में इतिहास रच दिया और वो इस लीग के इतिहास में एक सीजन में 500 रन पावरप्ले में बनाने वाले पहले बैटर बने। यही नहीं वैभव इस लीग के एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में पहले नंबर पर भी हैं। वैभव अब डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। वैभव का बल्ला इस सीजन में पावरप्ले के दौरान खूब चला है।

वैभव ने रचा इतिहास

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर हैं और वो डेविड वॉर्नर से आगे निकल चुके हैं। आईपीएल 2016 में दूसरे क्वालिफायर मैच तक वैभव ने पावरप्ले में कुल 521 रन बनाए और उन्होंने डेविड वॉर्नर का 10 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। डेविड वॉर्नर ने साल 2016 में पावरप्ले में आईपीएल में कुल 467 रन बनाए थे जबकि ट्रैविस हेड और साई सुदर्शन इस लिस्ट में 402 रन के सात संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। विराट कोहली लिस्ट में छठे स्थान पर हैं।

आईपीएल के एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

521 रन – वैभव सूर्यवंशी(2026)
467 रन – डेविड वॉर्नर (2016)
402 रन – ट्रैविस हेड (2024)
402 रन – साई सुदर्शन (2025)
382 रन – एडम गिलक्रिस्ट (2009)
374 रन – जोस बटलर (2022)
373 रन – विराट कोहली (2024)

आईपीएल 2026 के पावरप्ले में वैभव का प्रदर्शन

वैभव ने इस सीजन में पावरप्ले में कुल 223 गेंदों पर सामना किया और इस पर कुल 521 रन बनाए। इस दौरान यानी 16 पारियों में उनका औसत 74.4 का रहा जबकि स्ट्राइक रेट 233.6 का रहा। वैभव ने पावरप्ले में इस सीजन में 47 चौके और 46 छक्के भी लगाए। वहीं गुजरात के खिलाफ वैभव ने अपना अर्धशतक 31 गेंदों पर पूरा किया और ये उनके आईपीएल करियर का सबसे स्लो अर्धशतक रहा। इससे पहले उन्होंने सीएसके के खिलाफ आईपीएल 2025 में दिल्ली में 27 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था।

वैभव टॉप पर, कोहली हैं नंबर 3; IPL के एक सीजन में बाउंड्रीज से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 बल्लेबाज

IPL के एक सीजन में सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी पहले नंबर पर आ चुके हैं। उन्होंने जोस बटलर का 4 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इस लिस्ट में विराट कोहली और शुभमन गिल भी मौजूद हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)