आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के युवा 15 साल के ओपनर बैटर वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कमाल की पारी खेली और अर्धशतक लगाते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस मुकाबले में राजस्थान को 8 विकेट से जीत मिली और वैभव ने 17 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली।
वैभव ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 5 बेहतरीन छक्के और 4 चौके भी जड़े साथ ही साथ उनका स्ट्राइक रेट 305.88 का रहा। वैभव ने अपनी इस पारी के दम पर दो बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम किए जिसमें उन्होंने सुरेश रैना, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे समेत 8 भारतीय बल्लेबाजों का रिकॉर्ड एक साथ तोड़ा साथ ही साथ इस लीग में 300 की स्ट्राइक रेट से 50 प्लस की पारी खेलने वाले बैटर्स की लिस्ट में भी एंट्री मारी।
वैभव ने एक साथ तोड़ा 8 भारतीय बल्लेबाजों का रिकॉर्ड
वैभव ने सीएसके के खिलाफ 17 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली और उन्होंने ये स्कोर पावरप्ले यानी 6 ओवर के अंदर ही बना डाले। आईपीएल में ये दूसरा मौका था जबकि वैभव ने किसी मैच में पावरप्ले से अंदर ही 50 प्लस की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने एक साथ सनी सोहल, सुरेश रैना, अजिंक्य रहाणे, प्रभसिमरन सिंह, नितिश राणा, प्रियांश आर्या, करुण नायर और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इन सभी भारतीय बैटर्स ने इस लीग में पावरप्ले के अंदर एक-एक बार 50 प्लस की पारी खेलने का कमाल किया था।
यही नहीं वैभव ने इस पारी के साथ केएल राहुल, रिद्धिमान साहा, यशस्वी जायसवाल और इशान किशन की बराबरी भी कर ली। दरअसल वैभव से पहले इन सभी बैटर्स ने आईपीएल में दो-दो बार पावरप्ले में 50 से ज्यादा रन बनाने का कमाल किया था। वैभव अब इन सभी से साथ इस लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए। रोहित शर्मा ने आईपीएल 2026 के पहले ही मैच में केकेआर के खिलाफ ये कमाल किया था और पहली बारी पावरप्ले में 50 से ज्यादा रन बनाने का गौरव हासिल किया था।
IPL में पावरप्ले में सबसे ज्यादा बार 50+ की पारी खेलने वाले भारतीय बैटर
2 – केएल राहुल
2 – रिद्धिमान साहा
2 – यशस्वी जायसवाल
2 – ईशान किशन
2 – वैभव सूर्यवंशी
1 – सनी सोहल
1 – सुरेश रैना
1 – अजिंक्य रहाणे
1 – प्रभसिमरन सिंह
1 – नितीश राणा
1 – प्रियांश आर्या
1 – करुण नायर
1 – रोहित शर्मा
वैभव ने खास क्लब में मारी एंट्री
वैभव ने सीएसके के खिलाफ जो 52 रन की पारी खेली इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 305.88 का रहा। इससे बाद वो आईपीएल में 300 की ज्यादा की स्ट्राइक रेट के साथ 50 प्लस की पारी खेलने वाले ओवरऑल 10वें बैटर बने साथ ही साथ ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने। वैभव से पहले इस लीग में 300 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट के साथ 50 प्लस की पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना, यूसुफ पठान और केएल राहुल हैं।
आईपीएल में 300+ की स्ट्राइक रेट के साथ 50+ की पारी खेलने वाले टॉप 10 बैटर्स
378.57 – रोमारियो शेफर्ड (53* रन) बनाम सीएसके
373.33 – पैट कमिंस (56* रन) बनाम मुंबई
361.11 – जैक फ्रेजर-मैकगर्क (65 रन) बनाम हैदराबाद
348.00 – सुरेश रैना (87 रन) बनाम पंजाब किंग्स
327.27 – यूसुफ पठान (72 रन) बनाम हैदराबाद
326.31 – निकोलस पूरन (62 रन) बनाम आरसीबी
318.75 – केएल राहुल (51 रन) बनाम दिल्ली कैपिटल्स
317.64 – सुनील नरेन (54 रन) बनाम आरसीबी
311.11 – जैक फ्रेजर-मैकगर्क (84 रन) बनाम मुंबई इंडियंस
305.88 – वैभव सूर्यवंशी (52 रन) बनाम सीएसके
ये खबरें भी पढ़ें
