इंडिया ए के युवा तूफानी ओपनर बैटर वैभव सूर्यवंशी ट्राई सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ बड़ा स्कोर करने से चूक गए थे, लेकिन दूसरे ही मैच में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ अपन कसर पूरी की और भारत को शानदार शुरुआत दिलाते हुए 44 रन की तेज पारी खेली। वैभव ने इस मैच में शानदार शुरुआत की और काफी लय में भी नजर आए, लेकिन वो बड़ी पारी खेलने से चूक गए जिसका उनके पास मौका भी था।
वैभव ने 22 गेंदों पर बनाए 44 रन
वैभव ने इस मैच में काफी संभलकर बल्लेबाजी की और खराब गेंदों पर ही वो शॉट लगाते हुए नजर आए। उन्होंने अफगानिस्तान ए के खिलाफ मुकाबले में 22 गेंदोें पर 44 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 9 बेहतरीन चौके लगाए, लेकिन एक भी छक्का नहीं लगा पाए जो काफी हैरानी भरा रहा। वैभव ने ये रन 200.00 की स्ट्राइक रेट के साथ लगाए। वैभव को इस मैच में अब्दुल्ला अहमदजई ने आउट किया और उनका कैच इशाक रहीमी ने पकड़ा।
वैभव ने इस मैच में पारी की शुरुआत प्रभसिमरन सिंह के साथ की और पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 43 गेंदों पर 74 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी के दौरान वैभव ने जहां 22 गेंदों पर 44 रन बनाए तो वहीं प्रभसिमरन सिंह ने 21 गेंदों पर 28 रन बनाए। इस मुकाबले में तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए प्रियांश आर्या ने निराश किया और वो 9 गेंदों पर 8 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए।
श्रेयस अय्यर नहीं खेले, इशान की पारी से मुंबई फाल्कन्स को मिली जीत; वैभव का साधारण प्रदर्शन, मिला एक विकेट
सोबो मुंबई फाल्कन्स ने अपने 5वें लीग मैच में नॉर्थ मुंबई पैंथर्स को हरा दिया, लेकिन ये टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई। इस मैच में मुंबई फाल्कन्स के लिए श्रेयस अय्यर मैदान पर नहीं उतरे। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
