भारतीय टी20 क्रिकेट टीम आयरलैंड, इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली है। टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ जून में दो टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी जबकि इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में 5 मैचों की सीरीज खेलेगी। अब शनिवार को अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति मुंबई में बैठक करेगी और आयरलैंड व इंग्लैंड दौरे साथ ही सितंबर में जापान में होने वाले 2026 एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का चयन किया जाएगा।

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम का कप्तान बनाया जा सकता है जबकि तिलक वर्मा टीम के उप-कप्तान हो सकते हैं। चुकी सूर्यकुमार यादव की अब टी20 टीम से भी छुट्टी हो चुकी है ऐसे में टीम में मध्यक्रम में एक जगह खाली हो जाएगी जिससे श्रेयस अय्यर का रास्ता साफ हो जाएगा।

वैभव को मिल सकती है भारतीय टी20 टीम में जगह

उम्मीद ये की जा रही है कि साल 2026 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के मुख्य खिलाड़ियों को बरकरार रखा जाएगा। हर्षित राणा अब तक फिट नहीं हुए हैं ऐसे में वो टीम में नहीं होंगे वहीं प्रिंस यादव को टीम में जगह दी सकती है। इस बात की भी संभावना है कि प्रसिद्ध कृष्णा की टीम में वापसी हो जाए। हार्दिक पांड्या की जगह भी खतरे में पड़ सकती है क्योंकि वह फिटनेस से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इससे नीतीश कुमार रेड्डी के लिए जगह बन सकती है।

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपने प्रदर्शन के जरिए भारतीय टी20 टीम का दरवाजा खटखटा दिया है और इस दौरे के लिए माना जा रहा है कि उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है। वैभव को अगर मौका मिलता है तो वो भारतीय टी20 टीम में जगह बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे। वहीं टी20 वर्ल्ड कप में तिलक वर्मा ने जिस तरह से फिनिशर की भूमिका निभाई थी उसके बाद रिंकू सिंह की जगह पर सवाल उठ सकते हैं।

कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और अक्षऱ पटेल जैसे स्पिनरों के टीम में होने से भारत को यूके में चौथे स्पिन गेंदबाजी विकल्प की जरूरत पड़ने की संभावना कम ही है ऐसे में वाशिंगटन सुंदर को टीम में जगह मिलती है तो ये काफी हैरानी वाली बात होगी। वैसे टीम का कप्तान कौन होगा ये साफ नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि इस दौर में इशान किशन भी आगे चल रहे हैं। अब ये शनिवार को ही साफ होगा कि कौन भारतीय टी20 टीम का अगला कप्तान होगा।

आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की संभावित टी20 टीम

संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी/हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज/जसप्रीत बुमराह।

यशस्वी-राहुल ओपनर, पंत-नितिश भी शामिल; अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के लिए AI ने चुनी भारत की प्लेइंग 11

भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच की सीरीज में 6 जून से हिस्सा लेना है। जीत के लिए फेरवरेट मानी जा रही भारतीय टीम की इस टेस्ट के लिए क्या बेस्ट प्लेइंग इलेवन हो सकती है इसका चयन एआई ने किया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)