आईपीएल 2026 के फाइनल से ठीक पहले पूर्व भारतीय खिलाड़ी मुरली कार्तिक ने आईपीएल 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का चयन किया। कार्तिक ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर इस टीम का चयन किया, लेकिन गुजरात के कप्तान शुभमन गिल और स्पिनर राशिद खान को उन्होंने अपनी टीम में शामिल नहीं किया जो चौंकाने वाला रहा।

वैभव को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर टीम में दी जगह

मुरली कार्तिक ने टी20 ऑफ द टूर्नामेंट का चयन क्रिकबज पर किया और कहा कि मुरली ने अपनी टीम में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में राजस्थान के 15 साल के युवा तूफानी बैटर वैभव सूर्यवंशी को चुना जिन्होंने इस सीजन में 776 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने गुजरात के ओपनर साई सुदर्शन को वैभव के ओपनिंग पार्टनर के तौर पर चुना जबकि इस सीजन में टॉप ऑर्डर में शानदार प्रदर्शन के बावजूद कोहली और गिल शीर्ष क्रम में जगह बनाने में नाकाम रहे।

कोहली को नंबर 3 पर रखा

मुरली की टीम में विराट कोहली नंबर 3 पर जगह बनाने में कामयाब रहे जिनका प्रदर्शन इस सीजन में शानदार रहा है और वो अब तक 600 रन बना चुके हैं। मुरली ने अपनी इस टीम में इशान किशन, हेनरिक क्लासेन और आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार को मध्यक्रम की बैटिंग लाइनअप में रखा। कार्तिक ने रजत पाटीदार को टीम का कप्तान भी चुना जिन्होंने इस सीजन में ना सिर्फ कप्तानी से बल्कि बैटिंग से भी प्रभावित किया है।

टीम में 3 ऑलराउंडर्स को किया शामिल

इसके बाद भारत के पूर्व स्पिनर ने अपनी टीम को तीन ऑलराउंडरों के साथ और मजबूत बनाया। केकेआर के सुनील नरेन और आरसीबी के क्रुणाल पांड्या जबकि हैदराबाद के ऑलराउंडर नितिश कुमार रेड्डी को भी उन्होंने अपनी टीम में जगह दी। मुरली ने इस टीम में तेज गेंदबाज के रूप में भुवनेश्वर कुमार, कगिसो रबाडा और जोफ्रा आर्चर का चयन किया। इस सीजन में इन तीनों तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन स्तरीय रहा है और तीनों ने खूब प्रभावित किया है।

मुरली कार्तिक द्वारा चुनी गई आईपीएल 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट

वैभव सूर्यवंशी (इम्पैक्ट प्लेयर), साई सुदर्शन, विराट कोहली, इशान किशन, रजत पाटीदार, हेनरिक क्लासेन, नितिश कुमार रेड्डी, क्रुणाल पंड्या, सुनील नरेन, भुवनेश्वर कुमार, जोफ्रा आर्चर, कगिसो रबाडा।

गिल ने खेली IPL प्लेऑफ में सबसे बड़ी कप्तानी पारी, RCB के कप्तान छूटे पीछे; एमएस धोनी का 523 रन वाला रिकॉर्ड टूटा

गिल गुजरात के लिए कप्तानी पारी खेलकर दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच बने और आरसीबी के कप्तान का भी बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)