इंडिया ए के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका में खेले जा रहे ट्राई सीरीज में अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इस टूर्नामेंट से पहले आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल करने वाले वैभव तीसरे लीग मैच में भी बड़ा स्कोर बना पाने में सफल नहीं रहे और जल्दी आउट हो गए। वहीं इस टूर्नामेंट के पहले दो मैचों में एक भी छक्का नहीं लगाने वाले वैभव ने श्रीलंका के खिलाफ अपनी पारी के दौरान एक छक्का लगाने में सफलता हासिल की।
वैभव ने 39 गेंदों का बाद लगाया छक्का
वैभव ने पहले दो मैचों में 34 गेंदों का सामना किया था और एक भी छक्का नहीं लगा पाए थे। इसके बाद तीसरे मैच में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने अपनी पारी की पहली 5 गेंदों पर कोई छक्का नहीं लगाया, लेकिन छठी गेंद पर वो छक्का लगाने में सफल रहे यानी उन्होंने इस ट्राई सीरीज में अपना पहला छक्का 39 गेंदों के बाद यानी 40वीं गेंद पर लगाया। वैभव ताबड़तोड़ अंदाज में छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनका ये ठंडा अंदाज हर किसी को हैरान कर रहा है।
वैभव ने बनाए 48 गेंदों पर 79 रन
वैभव सूर्यवंशी का पिछले तीन मैचों में प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने तीसरे मैच में 14 गेंदों पर 1 छक्का और 3 चौकों की मदद से 21 रन की पारी खेली। वहीं इस टूर्नामेंट में अब तक खेले 3 मैचों में उन्होंने 48 गेंदों का सामना किया है जिस पर उन्होंने कुल 79 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 15 चौके और एक छक्का निकला है। उनका औसत 26.33 का रहा है जबकि स्ट्राइक रेट 164.58 का है। उनका बेस्ट स्कोर अब तक का 44 रन रहा जो उन्होंने दूसरे मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था।
स्मृति मंधाना ने खेली पाकिस्तान के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी पारी, हरमनप्रीत-मिताली की कर ली बराबरी
भारत ने पाकिस्तान को महिला टी20 वर्ल्ड कप में 64 रन से हरा दिया। भारत की जीत में स्मृति मंधाना की पारी का बड़ा योगदान रहा। महिला टी20 वर्ल्ड कप में ये भारत की पाकिस्तान पर 9वें मैच में 7वीं जीत रही। भारत को इस टीम के खिलाफ अब तक 2 मैचों में हार मिली है। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
