वैभव ने ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ गजब की पारी खेली और हर तरफ जमकर शॉट्स लगाए। वैभव इस मैच में जिस तरह से खेल रहे थे वो शतक डीजर्व करते थे, लेकिन वो सिर्फ 6 रन से चूक गए। वैभव ने इस मैच में सिर्फ 11 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर तबाही मचा दी और ऐसा लग रहा था कि वो शतक भी सिर्फ 29 गेंदों पर ही लगा लेंगे, लेकिन वो आउट हो गए।
वैभव ने 29 गेंदों पर बनाए 94 रन
फाइनल में वैभव ने श्रीलंका के खिलाफ 29 गेंदों पर 94 रन की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने 8 छक्के और 10 चौके भी लगाए। उन्होंने ये रन 324.14 की स्ट्राइक रेट से बनाए। ये इस टूर्नामेंट में वैभव का पहला अर्धशतक भी रहा जबकि उन्होंने पहले विकेट के लिए प्रियांश आर्या के साथ मिलकर 53 गेंदों पर 132 रन की बेहद मजबूत पारी खेली। वैभव ने भारत को इस मैच में प्रियांश के साथ मिलकर बेहद मजबूत शुरुआत दिलाई।
ट्राई सीरीज में वैभव का प्रदर्शन, 105 गेंदों पर बनाए 211 रन
इस ट्राई सीरीज में वैभव के प्रदर्शन की बात करेंं तो उन्होंने 5 मैचों में कुल 105 गेंदों का सामना किया और उन पर 211 रन बनाए। वैभव ने इन मैचों में 29 चौके और 11 छक्के लगाए जबकि इस दौरान उनका औसत 42.20 का रहा जबकि स्ट्राइक रेट 200.95 का रहा। वैभव इस टूर्नामेंट के पहले 4 मैचों में पूरी तरह से संघर्ष करते हुए नजर आए थे, लेकिन फाइनल में आखिरकार उन्होंने लय हासिल किया और ये आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले उनका मनोबल बढ़ाने का काम करेगा।
रोहित शर्मा नंबर 1, सचिन-गेल इस स्थान पर; 196 पारियों के बाद वनडे में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले टॉप-5 ओपनर्स
रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में अर्धशतकीय पारी खेली और सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रहे। रोहित ने इस वनडे सीरीज में पहला अर्धशतक लगाया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
