अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में इंडिया अंडर 19 टीम को आयुष म्हात्रे की कप्तानी में ऐतिहासिक सफलता मिली और टीम चैपियन बनी। भारत के चैंपियन बनाने में पूरी टीम का जबरदस्त योगदान रहा, लेकिन वैभव सूर्यवंशी सबसे खास रहे। वैभव ने फाइनल में जो ऐतिहासिक पारी खेली वो नायाब थी और इसके दम पर वो प्लेयर ऑफ द मैच के अलावा प्लेयर ऑफ द सीरीज भी रहे।

वैभव अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर रहे, लेकिन ओवर ऑल वो दूसरे स्थान पर रहे इसके बावजूद उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। वैभव ने प्लेयर ऑफ द सीरीज खिताब जीतने के बाद कई दिग्गज भारतीय बैटर्स के रिकॉर्ड की बराबरी की। इस टूर्नामेंट में वैभव की बैटिंग बेहद खास रही और उन्होंने सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने में सफलता हासिल की।

वैभव ने की युवराज, धवन, गिल, यशस्वी, पुजारा की बराबरी

भारत ने अब तक 6 बार अंडर 19 वर्ल्ड कप खिताब जीते हैं और वैभव से पहले भारत के 5 खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द सीरीज बने थे। वैभव से पहले अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से युवराज सिंह, शिखर धवन, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और चेतेश्वर पुजारा प्लेयर ऑफ द सीरीज बन चुके हैं। इनके बाद वैभव ने ये कामयाबी अपने नाम की और इन सभी के इस खास लिस्ट में शामिल हो गए।

अंडर 19 वर्ल्ड कप में वैभव का रहा सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट

अंडर 19 वर्ल्ड कप में वैभव सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा रहा। बेशक वो रन बनाने के मामले में ओवर ऑल दूसरे नंबर पर रहे, लेकिन स्ट्राइक रेट के मामले में वो पहले स्थान पर हे। वैभव ने इस टूर्नामेंट में कुल 7 मैच खेले जिसमें उन्होंने 169.50 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल 259 गेंदें खेली जिस पर उन्होंने 439 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 41 चौके और 30 छक्के भी निकले।

अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले टॉप 5 बैटर

बैटरमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेट
वैभव सूर्यवंशी7743962.71169.5
विल मलाजुक6619532.5158.54
ह्यूगो बोग557919.75136.21
खिलान पटेल746215.5134.78
विरान चामुदिथा5531062122.05

ये खबर भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी रहे भारत की जीत के हीरो, प्लेयर ऑफ द मैच समेत मिले दो अवॉर्ड

मोहम्मद सिराज भारतीय टीम में हुए शामिल, जानिए अब कैसा है T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत का स्क्वाड