इंडिया ए टीम को श्रीलंका में खेले जा रहे ट्राई सीरीज के दूसरे मैच में अफगानिस्तान ए टीम के हाथों 4 रन से करीबी हार मिली। बारिश से बाधित इस मैच में भारत की किस्मत खराब रही और उसे हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भारत को 2 अंक का भी नुकसान हुआ और वो अंकतालिका में दूसरे नंबर पर भी आ गया। इस ट्राई सीरीज में दो मैच खेले जा चुके हैं जिसमें भारत के युवा स्टार बैटर वैभव सूर्यवंशी ने एक भी छक्का नहीं लगाया है, लेकिन वो चौके लगाने में किसी से कम नहीं हैं।

इंडिया ए और अफगानिस्तान ए मैच के बाद बात अगर चौके लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की बात करें तो इसमें पहले चार नंबर पर तो भारतीय बल्लेबाज ही हैं जिसमें वैभव दूसरे स्थान पर हैं। वहीं इस मुकाबले के बाद अगर बात सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की बात करें तो इसमें 3 भारतीय बल्लेबाज मौजूद हैं। छक्के लगाने के मामले में भारतीय बैटर सूर्यांश शेडगे पहले नंबर पर मौजूद हैं तो वहीं दूसरे नंबर पर ऋतुराज गायकवाड़ मौजूद हैं।

इंडिया ए-अफगानिस्तान ए मैच के बाद ट्राई सीरीज में सबसे ज्यादा चौके-छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाजमैचपारीरनचौके
प्रभसिमरन सिंह228614
वैभव सूर्यवंशी225812
ऋतुराज गायकवाड़221679
तिलक वर्मा221267
अविष्का फर्नांन्डो11457
बल्लेबाजमैचपारीरनछक्के
सूर्यांश शेडगे22664
ऋतुराज गायकवाड़221673
इमरान मीर11752
सहान अराच्चिगे11742
प्रियांश आर्या22402

वैभव अर्धशतक तो प्रभसिमरन सिंह शतक से चूके, अफगानिस्तान के खिलाफ 14 चौकों के साथ खेली 84 रन की पारी

अफगानिस्तान ए के खिलाफ ट्राई सीरीज के मुकाबले में प्रभसिमरन सिंह ने शानदार पारी खेली और वो अपने शतक से चूक गए तो वहीं वैभव सूर्यवंशी इस मैच में अपने अर्धशतक से चूक गए थे। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)