श्रीलंका ए के खिलाफ ट्राई सीरीज के फाइनल मैच में इंडिया ए के ओपनर बैटर वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका के गेंदबाजों के खिलाफ तबाही मचा दी और अपना अर्धशतक सिर्फ 11 गेंदों पर पूरा किया। इस टूर्नामेंट के फाइनल से पहले भारत-श्रीलंका के बीच जो मैच खेला गया था उस मुकाबले में वैभव पर श्रीलंका के कुछ खिलाड़ियों ने कमेंट करते हुए कहा था कि ये आईपीएल नहीं है, घर जाओ। अब वैभव ने इसका ऐसा जवाब दिया कि इसे श्रीलंका के खिलाफ याद रखेंगे।

वैभव ने 11 गेंदों पर लगाया अर्धशतक

वैभव ने इस मैच में पहली पारी में बैटिंग करते हुए श्रीलंका ए के खिलाफ अपना अर्धशतक सिर्फ 11 गेंदों पर ही पूरा कर लिया। इस दौरान उन्होंने यानी अपने 50 रन के दौरान उनके बल्ले से 5 छक्के और 5 चौके भी निकले। वैभव ने इस मैच में अपना अर्धशतक छक्के के साथ पूरा किया। वैभव ने मैदान पर आते ही इस मैच में श्रीलंका के गेंदबाजों का टारगेट करना शुरू कर दिया और उनकी ऐसी कुटाई करने लगे कि उनके पास कोई जवाब नहीं दिख रहा था।

इस टूर्नामेंट में वैभव अब तक कोई अर्धशतक नहीं लगा पाए थे और ये उनका पहला अर्धशतक भी रहा। फाइनल में जिस तरह की उम्मीद थी वैभव ने वैसी बल्लेबाजी करते हुए भारत को बेहद तेज शुरुआत भी दिलाई। वैभव इस मैच में 94 रन बनाकर आउट हुए। वैभव ने लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक 11 गेंदों पर लगाया और उन्होंने श्रीलंका के वीरारत्ने का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने ये कमाल 12 गेंदें पर किया था। यही नहीं वो भारत की तरफ से भी लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बैटर भी बने।

रोहित शर्मा नंबर 1, सचिन-गेल इस स्थान पर; 196 पारियों के बाद वनडे में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले टॉप-5 ओपनर्स

रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में अर्धशतकीय पारी खेली और सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रहे। रोहित ने इस वनडे सीरीज में पहला अर्धशतक लगाया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)