वैभव सूर्यवंशी की किस्मत ने एक बार फिर से उनके साथ दगा किया और वो एलिमिनेटर के बाद दूसरे क्वालिफायर में भी शतक के करीब आकर 96 रन पर रबाडा की गेंद पर कैच आउट हो गए। वैभव ने गुजरात के खिलाफ खेली इस पारी के दौरान इस लीग में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बैटर बने। उन्होंने साई सुदर्शन और डेवोन कॉनवे के इस रिकॉर्ड को भी तोड़ा।

वैभव ने तोड़ा साई सुदर्शन का रिकॉर्ड

वैभव ने आईपीएल में सिर्फ 23 पारियों में अपने 1000 रन पूरे किए और वो अब इस लीग में सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले भारतीय बैटर बने। वैभव ने साई सुदर्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने ये कमाल सिर्फ 25 पारियों में किया था। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रजत पाटीदार हैं जिन्होंने ऐसा 30 पारियों में किया था।

आईपीएल में सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले भारतीय बैटर्स

23 पारी – वैभव सूर्यवंशी
25 पारी – साई सुदर्शन
30 पारी – रजत पाटीदार
31 पारी – सचिन तेंदुलकर
31 पारी- ऋतुराज गायकवाड़
33 पारी -तिलक वर्मा
34 पारी -सुरेश रैना
34 पारी- यशस्वी जयसवाल

डेवोन कॉनवे से आगे निकले वैभव

वैभव ने 23 पारियों में अपने 1000 रन पूरे किए और आईपीएल में ओवरऑल सबसे कम पारियों मे 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में लेंडल सिमंस के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए। वैभव ने डेवोन कॉनवे का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 24 गेंदों पर 1000 रन बनाए थे।

आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले बैटर

21 पारी – शॉन मार्श
23 पारी – लेंडल सिमंस
23 पारी – वैभव सूर्यवंशी
24 पारी – डेवोन कॉनवे
25 पारी – मैथ्यू हेडन
25 पारी – साई सुदर्शन

साई से आगे निकले वैभव

वैभव ने आईपीएल 2026 में दूसरे क्वालिफायर मैच तक कुल 776 रन बनाए और वो अब आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 5वें नंबर पर आ गए। वैभ ने साई सुदर्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने साल 2025 में कुल 759 रन बनाए थे।

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स (स्ट्राइक रेट)

973 रन- 2016 में विराट कोहली (एसआर: 152.03)
890 रन- 2023 में शुभमन गिल (एसआर: 157.8)
863 रन- 2022 में जोस बटलर (एसआर: 149.05)
848 रन- 2016 में डेविड वार्नर (एसआर: 151.42)
776 रन- 2026 में वैभव सूर्यवंशी (एसआर: 237)
759 रन- 2025 में साई सुदर्शन (एसआर: 156.17)

वैभव टॉप पर, कोहली हैं नंबर 3; IPL के एक सीजन में बाउंड्रीज से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 बल्लेबाज

IPL के एक सीजन में सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी पहले नंबर पर आ चुके हैं। उन्होंने जोस बटलर का 4 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इस लिस्ट में विराट कोहली और शुभमन गिल भी मौजूद हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)