वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र और बेहद कम समय में ही अपना कद काफी बड़ा बना दिया है। वैभव का कद इस कदर बढ़ चुका है कि वह फील्ड पर उतरते हैं और एक नया रिकॉर्ड उनका इंतजार कर रहा होता है। ऐसा ही हुआ आईपीएल 2026 के 9वें मैच में जब राजस्थान रॉयल्स का यह विस्फोटक ओपनर गुजरात टाइटंस के खिलाफ उतरा। वैभव ने 18 गेंद पर सिर्फ 31 रन की पारी खेली लेकिन इसमें भी उन्होंने एक बड़ा कारनामा कर दिखाया।

वैभव सूर्यवंशी अब सबसे कम आईपीएल पारियों में 30 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह महारिकॉर्ड अपने नाम करते हुए दो धाकड़ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा। वैभव ने ऑस्ट्रेलिया के जैक फ्रेजर मैकगर्क और ग्लेन मैक्सवेल को पीछे छोड़ा। 15 वर्षीय बल्लेबाज ने इस पारी में सिर्फ एक छक्का ही लगाया लेकिन बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वैभव ने 18 गेंद की इस पारी में गुजरात के खिलाफ 5 चौके और एक छक्का लगाया।

आईपीएल में सबसे कम पारियों में 30 छक्के

  • वैभव सूर्यवंशी: 30 छक्के (10 पारी)
  • जैक फ्रेजर मैकगर्क: 30 छक्के (11 पारी)
  • ग्लेन मैक्सवेल: 30 छक्के (12 पारी)

वैभव सूर्यवंशी की IPL 2026 में अच्छी शुरुआत

वैभव सूर्यवंशी के लिए आईपीएल 2026 का आगाज अभी तक अच्छा रहा है। पहले मैच में सीएसके के खिलाफ उन्होंने 15 गेंद पर अर्धशतक लगाया था और 17 गेंद पर 52 रन की पारी खेली थी। उसके बाद गुजरात के खिलाफ भी उन्होंने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है। इससे पहले आईपीएल 2025 में भी वैभव ने धूम मचाई थी और 8 मैचों में 252 रन ठोके थे जिसमें एक शतक भी शामिल था।

राजस्थान रॉयल्स की लगातार दूसरी जीत

राजस्थान रॉयल्स ने इसी के साथ अपने लगातार दूसरे मैच में जीत भी दर्ज की। राजस्थान ने गुजरात को इस रोमांचक मुकाबले में 6 रन से मात दी। पहले मैच में टीम ने सीएसके को करारी शिकस्त दी थी। इस मैच में राजस्थान के लिए गेंदबाजी में रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे और जोफ्रा आर्चर ने कमाल की गेंदबाजी की। वहीं इस जीते से टीम अंकतालिका में भी नंबर 1 पर पहुंच गई

वैभव-यशस्वी की जोड़ी ने IPL में बनाया बेहतरीन रिकॉर्ड, 9 पारियों में ठोके 567 रन; गौतम गंभीर-वीरेंद्र सहवाग को छोड़ा पीछे

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने लगातार दो फिफ्टी प्लस की पार्टनरशिप की हैं। वहीं यह जोड़ी अब सबसे तेज 500 रन जोड़ने के मामले में नंबर 1 बन गई है। पिछली 9 पारियों में दोनों ने 567 रन जोड़े हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर