राजस्थान रॉयल्स ने साल 2008 में पहली बार आईपीएल खिताब जीता था और उसके बाद से ये टीम लगातार कोशिश कर रही है, लेकिन दूसरी बार चैंपियन नहीं बनी। राजस्थान रायल्स एक बार फिर से इस सीजन में चैंपियन बनने की कोशिश करेगी और ये टीम इस बार कुछ बदली-बदली सी नजर आएगी। संजू सैमसन टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन रविंद्र जडेजा और सैम करन इस टीम में खेलते नजर आएंगे।

वैभव ने जडेजा की गेंदों पर जमकर लगाए शॉट्स

राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन के लिए अपनी तैयारी शुरु कर दी है और इस फ्रेंचाइजी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वैभव सूर्यवंशी, रविंद्र जडेजा को फेस करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल ये वीडियो प्रैक्टिस सेशन का है जिसमें जडेजा कोशिश कर रहे हैं कि वैभव उनकी गेंद पर शॉट ना लगा पाएं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और जडेजा का हर दांव फेल होता नजर आया। जडेजा की हर गेंद पर वैभव ने शॉट लगाते और जडेजा हैरान होते रहे।

इस वीडियो में दिख रहा है कि जडेजा ने गेंदबाजी की शुरुआत ओवर द विकेट से की, लेकिन जोरदार शॉट लगने के बाद वो राउंड द विकेट आ गए। यहां पर भी जडेजा की गेंदों पर वैभव ने जोरदार शॉट लगाए और वो हैरानी से बस उन्हें देखते रहे। जडेजा ने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की कि वो वैभव को रोक दें, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और वैभव ने उनके ओवर की सभी गेंदों पर जोरदार शॉट लगाते दिखे।

इस वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि वैभव की तैयारी कितनी जोरदार हो रही है। वैभव पिछले साल ही राजस्थान टीम के साथ जुड़े थे और उन्होंने गजब का प्रदर्शन किया था। वो पिछले सीजन में यानी आईपीएल 2025 में दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले बैटर बने थे साथ ही साथ सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बैटर भी बने थे। अब एक बार फिर से राजस्थान को वैभव से काफी उम्मीदें होगी।

ये खबरें भी पढ़ें

इशान नंबर 3, अभिषेक-हेड ओपनर, नितिश रेड्डी भी शामिल ; IPL 2026 में शुरुआती मैचों के लिए SRH की संभावित प्लेइंग 11

‘संजू को अभी कप्तानी सौंपने की गलती नहीं करेगी CSK’, पूर्व भारतीय बैटर ने ऋतुराज गायकवाड़ को किया सपोर्ट