आईपीएल 2026 के 13वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर बैटर वैभव सूर्यवंशी बड़ी पारी खेलने से जरूर चूक गए, लेकिन वो जब तक क्रीज पर रहे मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों के लिए खौफ बने रहे। वैभव ने मुंबई के दिग्गज गेंदबाजों की इस मैच में हवा निकाल दी और 14 गेंदों पर 5 छक्के व एक चौके की मदद से 39 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 278.57 कहा।
वैभव ने इस मैच में 278.57 की स्ट्राइक रेट से रन बनाकर यूसुफ पठान और रविंद्र जडेजा के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। उन्होंने पहले विकेट के लिए यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर 30 गेंदें पर 80 रन की तगड़ी साझेदारी भी की। वैभव को इस मैच में शार्दुल ठाकुर ने अपना शिकार बनाया।
वैभव ने की यूसुफ और जडेजा की बराबरी
वैभव ने मुंबई के खिलाफ 278.57 की स्ट्राइक के साथ 39 रन की पारी खेली और इसके बाद वो आईपीएल में 250 की ज्यादा की स्ट्राइक रेट के साथ 30 रन से ज्यादा पारी खेलने के मामले में युसुफ पठान और रविंद्र जडेजा की बराबरी पर आ गए। वैभव ने ये कमाल आईपीएल में चौथी बार किया जबकि यूसुफ और जडेजा भी ऐसा 4-4 बार कर चुके हैं। वहीं आईपीएल में 250 की ज्यादा की स्ट्राइक रेट के साथ 30 प्लस की पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा और हार्दिक पंड्या संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं। इन दोनों ने ऐसा अब तक 6-6 बार किया है।
IPL में 250+ की स्ट्राइक रेट के साथ सबसे ज्यादा बार 30+ की पारी खेलने वाले भारतीय बैटर
6 बार: अभिषेक शर्मा (77 पारी)
6 बार: हार्दिक पंड्या (141 पारी)
4 बार: वैभव सूर्यवंशी (10 पारी)
4 बार: युसूफ पठान (154 पारी)
4 बार: रविंद्र जडेजा (199 पारी)
वैभव ने 49 गेंदों पर बनाए हैं 122 रन
वैभव ने इस आईपीएल सीजन में अब तक खेले 3 मैचों में 49 गेंदों का सामना किया है और इन पर उन्होंने कुल 122 रन बनाए हैं। वैभव ने इस दौरान एक अर्धशतक लगाया है और उनका बेस्ट स्कोर 52 रन रहा है। इन 3 मैचों में उनका स्ट्राइक रेट 248.97 का रहा है जबकि औसत 40.66 का रहा है। इन 3 मैचों में 10 चौके 11 छक्के लगाए हैं।
आपको बता दें कि इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और फिर राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल की नाबाद 77 रन की पारी के दम पर 11 ओवर में 3 विकेट पर 150 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई की टीम 11 ओवर में 9 विकेट पर 123 रन ही बना पाई और उसे 27 रन से हार मिली।
यशस्वी ने सहवाग, संजू, अभिषेक समेत 5 खिलाड़ियों की कर ली बराबरी; राजस्थान के लिए 19वीं बार किया खास कमाल
मुंबई के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने ऐसी बैटिंग की जिससे ये मैच एकतरफा हो गया। यशस्वी का साथ वैभव ने भी शानदार तरीके से निभाया और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 80 रन की मजबूत साझेदारी भी हुई। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
