आईपीएल 2026 राजस्थान के ओपनर वैभव सूर्यवंशी के लिए काफी अच्छा बीत रहा है और उन्होंने इस सीजन में अब तक कुल 583 रन बनाए हैं। वैभव के पास इस सीजन में अभी और रन बनाने का मौका है। राजस्थान को एलिमिनेटर मुकाबले में हैदराबाद के भिड़ना है और इस मैच में वैभव इतिहास रचने काफी करीब हैं। वैभव अगर इस मैच में 43 रन बना लेते हैं तो यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ते हुए इस मामले में नंबर 1 बन सकते हैं।
वैभव नंबर 1 बनने के करीब, तोड़ सकते हैं यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के इस सीजन में अब तक कुल 583 रन बनाए हैं और वो आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में फिलहाल तीसरे नंबर पर हैं। वैभव से आगे यानी दूसरे नंबर पर इस वक्त शॉन मार्श हैं जिन्होंने साल 2008 में बतौर अनकैप्ड प्लेयर 616 रन बनाए थे तो वहीं इस लिस्ट में पहले नंबर पर वैभव के साथी खिलाड़ी व ओपनिंग पार्टनर यशस्वी जायसवाल हैं जिन्होंने साल 2023 में बतौर अनकैप्ड प्लेयर कुल 625 रन बनाए थे।
अब वैभव अगर हैदराबाद के खिलाफ 43 रन बना लेते हैं तो वो आईपीएल के एक सीजन में बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बन जाएंगे। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर राजस्थान के मौजूदा कप्तान रियान पराग हैं जिन्होंने साल 2024 में बतौर अनकैप्ड प्लेयर 573 रन बनाए थे जबकि 5वें स्थान पर पंजाब किंग्स के ओपनर प्रभसिमरन सिंह मौजूद हैं जिन्होंने साल 2025 में कुल 549 रन बनाए थे। इस सूची में इशान किशन भी छठे नंबर पर हैं जिन्होंने साल 2020 में 516 रन जबकि लिस्ट में आखिरी नंबर यानी सातवें स्थान पर सूर्यकुमार यादव हैं जिन्होंने साल 2018 में कुल 512 रन बनाए थे।
IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी
625 रन: यशस्वी जायसवाल (RR, 2023)
616 रन: शॉन मार्श (PBKS, 2008)
583 रन: वैभव सूर्यवंशी (RR, 2026)
573 रन: रियान पराग (RR, 2024)
549 रन: प्रभसिमरन सिंह (PBKS, 2025)
516 रन: इशान किशन (MI, 2020)
512 रन: सूर्यकुमार यादव (MI, 2018)
छक्के लगाने में वैभव तो चौके लगाने में साई सुदर्शन ने मारी बाजी, 70 मैचों के बाद सबसे ज्यादा 6-4 लगाने वाले टॉप-5 बैटर्स
इस सीजन के लीग स्टेज में यानी 70 लीग मुकाबलों में छ्क्के लगाने के मामले में राजस्थान के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने बाजी मारी जबकि सबसे ज्यादा चौके साई सुदर्शन ने लगाए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
