वैभव ने आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में गुजरात के खिलाफ 96 रन की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने 47 गेंदों पर 96 रन बनाए। वैभव ने अपनी इस पारी में 7 छक्के और 8 चौके लगाए और इन 15 बाउंड्रीज के दम पर वो इस लीग के एक सीजन में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने वाले प्लेयर भी बने। वैभव ने जोस बटलर का 4 साल पुराना महारिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

वैभव ने तोड़ा बटलर का 4 साल पुराना रिकॉर्ड

वैभव ने आईपीएल 2026 में दूसरे क्वालिफायर मुकाबले तक कुल 129 बाउंड्रीज लगाए हैं और वो आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए। वैभव ने बटलर का 4 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। बटलर ने साल 2022 में कुल 128 बाउंड्रीज लगाए थे। इस लिस्ट में विराट कोहली 121 बाउंड्रीज के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने वाले टॉप-6 बैटर

◉ 129 बाउंड्रीज : वैभव सूर्यवंशी (2026)
◎ 128 बाउंड्रीज : जोस बटलर (2022)
◎ 121 बाउंड्रीज : विराट कोहली (2016)
◎ 119 बाउंड्रीज : डेविड वार्नर (2016)
◎ 118 बाउंड्रीज : शुभमन गिल (2023)
◎ 109 बाउंड्रीज : साई सुदर्शन (2025)

देवदत्त-अंगकृष से आगे निकले वैभव

वैभव ने बतौर अनकैप्ड प्लेयर आईपीएल 2026 में छठी बार 50 प्लस की पारी खेली और वो इस लीग में एक सीजन में बतौर अनकैप्ड प्लेयर सबसे ज्यादा 50 प्लस की पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शॉन मार्श, यशस्वी जायसवाल और प्रभसिमरन सिंह के साथ संयुक्त रूप में पहले नंबर पर आ गए। वैभव ने देवदत्त पडीक्कल और अंगकृष रघुवंशी को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने एक सीजन में बतौर अनकैप्ड प्लेयर 5-5 अर्धशतक लगाए थे।

अनकैप्ड खिलाड़ियों द्वारा एक आईपीएल सीज़न में सर्वाधिक 50+ स्कोर

6 – शॉन मार्श (2008)
6 – यशस्वी जयसवाल (2023)
6 – प्रभसिमरन सिंह (2026)
6 – वैभव सूर्यवंशी (2026)
5 – देवदत्त पडिक्कल (2020)
5 – अंगकृष रघुवंशी (2026)

एक सीजन में आईपीएल प्लेऑफ में सर्वाधिक छक्के

19 छक्के- वैभव सूर्यवंशी 2026 में
11 छक्के- 2014 में रिद्धिमान साहा
11 छक्के-शुभमन गिल 2023 में
10 छक्के- 2022 में रजत पाटीदार
09 छक्के- रजत पाटीदार 2026 में

वैभव टॉप पर, कोहली हैं नंबर 3; IPL के एक सीजन में बाउंड्रीज से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 बल्लेबाज

IPL के एक सीजन में सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी पहले नंबर पर आ चुके हैं। उन्होंने जोस बटलर का 4 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इस लिस्ट में विराट कोहली और शुभमन गिल भी मौजूद हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)