आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में गुजरात के हाथों राजस्थान की टीम को 7 विकेट से हार मिली और राजस्थान का फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया। इस मैच में जैसे ही राजस्थान को हार मिली इस टीम के सबसे छोटे बैटर 15 साल के वैभव डग आउट में रोते हुए नजर आए। वैभव को उस वक्त टीम के मैनेजर ने संभाला और उनके काफी देर तक समझाने के बाद वैभव ने खुद को संभाला। राजस्थान बेशक फाइनल में नहीं पहुंच पाई, लेकिन वैभव ने अपनी बैटिंग से सबका दिल जीता और इस टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने में सफलता हासिल की।
वैभव ने राजस्थान के लिए बनाए सबसे ज्यादा रन
वैभव ने इस सीजन में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने में सफलता हासिल की। उन्होंने इस सीजन में खेले 16 मैचों में 776 रन एक शतक और 5 अर्धशतक की मदद से बनाए। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ध्रुव जुरेल रहे जिन्होंने 16 मैचों में 515 रन बनाए और इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतक निकले और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 81 रन रहा जबकि वैभव का बेस्ट स्कोर 103 रन रहा। इस सीजन में आरआर के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर ओपनर यशस्वी जायसवाल रहे जिन्होंने 16 मैचों में 427 रन 3 अर्धशतक की मदद से बनाए और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 77 रन रहा।
राजस्थान के टॉप-3 बैटर
वैभव सूर्यवंशी- 776 रन
ध्रुव जुरेल- 515 रन
यशस्वी जायसवाल- 427 रन
जोफ्रा आर्चर ने लिए सबसे ज्यादा विकेट
राजस्थान के लिए इस सीजन में जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए। जोफ्रा ने 16 मैचों में 25 विकेट चटकाए और उनका बेस्ट प्रदर्शन 17 रन देकर 3 विकेट रहा। इस सूची में दूसरे नंबर पर ब्रिजेश शर्मा रहे जिन्होंने 13 मैचों में 14 विकेट हासिल किए और उनका बेस्ट प्रदर्शन 18 रन देकर 2 विकेट रहा। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर नांद्र बर्गर रहे जिन्होंने 14 विकेट 13 मैचों में लिए और 21 रन देकर 2 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। ब्रिजेश इकॉनामी रेट के मामले में बर्गर से आगे रहे जिसकी वजह से वो दूसरे नंबर पर रहे।
राजस्थान के टॉप-3 बॉलर
जोफ्रा आर्चर- 25 विकेट
ब्रिजेश शर्मा- 14 विकेट
नांद्रे बर्गर- 14 विकेट
वैभव टॉप पर, कोहली हैं नंबर 3; IPL के एक सीजन में बाउंड्रीज से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 बल्लेबाज
IPL के एक सीजन में सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी पहले नंबर पर आ चुके हैं। उन्होंने जोस बटलर का 4 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इस लिस्ट में विराट कोहली और शुभमन गिल भी मौजूद हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
