वैभव सूर्यवंशी ने आरसीबी के खिलाफ आईपीएल 2026 के 16वें मैच में गजब की पारी खेली और इसके दम पर उन्होंने यशस्वी जायसवाल और इशान किशन समेत 4 खिलाड़ियों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वैभव ने आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की और उनकी पारी के दम पर राजस्थान ने पावरप्ले यानी पहले 6 ओवर में ही एक विकेट पर 97 रन बनाए।

वैभव ने तोड़ा एक साथ 4 बल्लेबाजों का रिकॉर्ड

वैभव ने आरसीबी के खिलाफ 26 गेंदों पर 78 रन की पारी खेली और इस दौरान 7 छक्के और 8 चौके भी लगाए। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर 37 गेंदों पर 108 रन की शतकीय साझेदारी भी की। वैभव का स्ट्राइक रेट इस पारी के दौरान 300.00 का रहा। वहीं इस पारी के बाद उन्होंने एक साथ 4 बैटर्स का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया जिसमें केएल राहुल, रिद्धिमान साहा, यशस्वी जायसवाल और इशान किशन शामिल हैं।

वैभव अब आईपीएल में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा 50 प्लस पारी खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए। उन्होंने ये कमाल इस लीग में तीसरी बार किया और केएल राहुल, रिद्धिमान साहा, यशस्वी जायसवाल और इशान किशन को एक साथ पीछे छोड़ दिया जिन्होंने ऐसा अब तक 2-2 बार किया है। वहीं वैभव इस लीग में ओवरऑल पावरप्ले में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस की पारी खेलने के मामले में जोस बटलर की बराबरी पर आ गए जिन्होंने ऐसा अब तक 3 बार किया है।

आईपीएल में पावरप्ले में सबसे ज्यादा बार 50+ की पारी खेलने वाले भारतीय बैटर्स

3 – वैभव सूर्यवंशी
2 – केएल राहुल
2 – रिद्धिमान साहा
2- यशस्वी जायसवाल
2- ईशान किशन
1 – सनी सोहल
1- सुरेश रैना
1- अजिंक्य रहाणे

आईपीएल में 250+ की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा बार 50+ का स्कोर बनाने वाले भारतीय

04: अभिषेक शर्मा
03: वैभव सूर्यवंशी
02: ईशान किशन
02: यूसुफ़ पठान
02: हार्दिक पंड्या

युवराज ने 17 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को बताया बेस्ट बैटिंग पार्टनर; सचिन, सहवाग, रोहित, कोहली को किया इग्नोर

युवराज सिंह ने बताया कि कौन बल्लेबाज उनका फेवरेट बैटिंग पार्टनर था। उन्होंने जो नाम बताया उस खिलाड़ी ने भारत के लिए 17 हजार से ज्यादा रन बनाए थे। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)