आईपीएल 2026 में राजस्थान के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा रन बनाए और इस सीजन का ऑरेंज कैप अपने नाम किया। वैभव ने इस पूरे सीजन में कमाल की बैटिंग की हालांकि उनकी टीम एलिमिनेटर मैच हारकर फाइनल में नहीं पहुंच पाई, लेकिन वो इस सीजन में ओवरऑल और अपनी टीम के लिए भी सबसे ज्यादा रन बनाने में कामयाब जरूर रहे। वैभव अब आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप जीतने वाले बैटर बने जबकि इस लीग में सचिन तेंदुलकर ऑरेंज कैप जीतने वाले उम्रदराज प्लेयर थे।

वैभव ने 15 साल की उम्र में जीता ऑरेंज कैप

वैभव ने सिर्फ 15 साल की उम्र में ऑरेंज कैप जीतने का कमाल किया और इस लीग के इतिहास में सबसे कम उम्र में इस कैप को हासिल करने वाले बैटर बने। वहीं सचिन तेंदुलकर ने इस लीग में 37 साल की उम्र में ऑरेंज कैप जीता था और वो इस लीग में इस कैप को जीतने वाले सबसे उम्रदराज प्लेयर हैं। वैभव ने इस सीजन में खेले 16 मैचों में 776 रन बनाए जिसमें एक शतक भी शामिल था। वैभव ने इस सीजन में 48.50 की औसत और 237.31 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

सचिन ने साल 2010 में जीता था ऑरेंज कैप

सचिन तेंदुलकर ने साल 2010 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए ऑरेंज कैप जीता था। सचिन ने जिस वक्त से खिताब जीता था उस वक्त वो 37 साल के थे। सचिन ने साल 2010 में खेले 15 मैचों में कुल 610 रन बनाए थे। सचिन का औसत इस सीजन में 47.53 का था जबकि उनका स्ट्राइक रेट 132.61 था। सचिन ने इस सीजन में 5 अर्धशतक भी लगाए थे। सचिन तेंदुलकर आईपीएल में ऑरेंज कैप जीतने वाले पहले भारतीय बैटर भी थे।

वैभव इम्पैक्ट प्लेयर, साई-इशान भी शामिल, कोहली नंबर 3, गिल आउट; पूर्व भारतीय खिलाड़ी चुनी IPL 2026 टीम ऑफ द टूर्नामेंट

भारत के पूर्व क्रिकेटर ने आईपीएल 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का चयन किया जिसमें उन्होंने शुभमन गिल को जगह नहीं दी। इस टीम में वैभव, कोहली, साई, इशान, भुवी, जोफ्रा, नितिश रेड्डी जैसे खिलाड़ी जगह बनाने में सफल रहे। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)