राजस्थान के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 के 36वें लीग मैच में बेहद खूबसूरत पारी खेली। वैभव ने आईपीएल 2026 का अपना पहला शतक लगाया जबकि ये उनके आईपीएल करियर का दूसरा शतक रहा। वैभव ने अपनी शतकीय पारी के दम पर अभिषेक शर्मा की जहां बराबरी की तो वहीं उन्होंने क्रिस गेल, सुरेश रैना और ट्रैविस हेड को एक साथ पीछे छोड़ दिया। वैभव सूर्यवंशी ने अपना दूसरा आईपीएल शतक 36 गेंदों पर लगाया जबकि उन्होंने पहला शतक 35 गेंदों पर लगाया था।
वैभव ने अभिषेक की कर ली बराबरी
वैभव ने इस मैच में यानी हैदराबाद के खिलाफ 36 गेंदों पर शतक लगाया और फिर 37 गेंदों पर 103 रन बनाकर आउट हो गए। अपनी पारी के दौरान वैभव ने 12 छक्के और 5 चौके लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 278.37 का रहा। इन 12 छक्कों की मदद से वैभव ने अभिषेक शर्मा की बराबरी कर ली। ये इस लीग में दूसरा मौका था जब वैभव ने अपनी पारी के दौरान 10 से ज्यादा छक्के लगाने का कमाल किया और वो इस लीग में सबसे ज्यादा बार एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में अभिषेक की बराबरी पर आ गए जिन्होंने ऐसा अब तक दो बार किया है।
आईपीएल की एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर्स
4 – क्रिस गेल
2- अभिषेक शर्मा
2 – वैभव सूर्यवंशी
रैना, गेल, हेड से आगे निकले वैभव
वैभव ने हैदराबाद के खिलाफ इस मैच में पावरप्ले के दौरान कुल 7 छक्के लगाए और वो आईपीएल की एक पारी में पावरप्ले के दौरान 7 छक्के लगाने वाले चौथे बैटर बने। वैभव से पहले ऐसा सनत जयसूर्या, जॉनी बेयरस्टो और अभिषेक शर्मा कर चुके हैं यानी वैभव इन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए तो वहीं उन्होंने क्रिस गेल, सुरेश रैना और ट्रैविस हेड को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने आईपीएल की एक पारी में पावरप्ले के दौरान 6-6 छक्के लगाए थे।
आईपीएल की एक पारी के पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर
7 छक्के – सनत जयसूर्या बनाम सीएसके, 2008
7 छक्के – जॉनी बेयरस्टो बनाम आरसीबी, 2022
7 छक्के – अभिषेक शर्मा बनाम पीबीकेएस,2026
7 छक्के – वैभव सूर्यवंशी बनाम हैदराबाद,2026
6 छक्के – क्रिस गेल बनाम पीडब्ल्यूआई, 2012
6 छक्के – सुरेश रैना बनाम पीबीकेएस, 2014
6 छक्के – ट्रैविस हेड बनाम डीसी, 2024
वैभव ने की मुहम्मद वसीम और फिल ह्यूज की बराबरी
वैभव ने अपनी शतकीय पारी के दौरान टी20 क्रिकेट में 1000 रन भी पूरे किए और उन्होंने ऐसा 26 पारियों में किया। वैभव ने मुहम्मद वसीम और फिल ह्यूज की बराबरी कर ली जिन्होंने ऐसा 26-26 पारियों में किया था। टी20 में सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में पहले नंबर पर ब्रैड हॉग और शॉन मार्श मौजूद हैं जिन्होंने 23-23 पारियों में ये कमाल किया था। वो 473 गेंद यानी सबसे कम गेंदों पर 1000 रन बनाने वाले बैटर भी बने।
टी20 में सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले बैटर्स
23 – ब्रैड हॉग
23 – शॉन मार्श
24 – मैथ्यू हेडेन
24 – सबावून डेविजी
25- देवदत्त पडिक्कल
25 – केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग
26 – फिल ह्यूज
26 – मुहम्मद वसीम
26 – वैभव सूर्यवंशी
केएल राहुल ने मचाया कोहराम, रैना-इशान का रिकॉर्ड तोड़ रोहित-संजू की बराबरी पर आए; पंत-गिलक्रिस्ट भी छूटे पीछे
केएल राहुल ने नाबाद 152 रन की पारी खेली और ये उनके आईपीएल करियर का छठा शतक रहा जबकि टी20 करियर का 8वां शतक रहा। केएल राहुल अब आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय बैटर भी बन गए हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
