वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में ही अपनी बल्लेबाजी से पूरी दुनिया पर अपनी छाप छोड़ दी है। इंटरनेशनल डेब्यू से पहले ही वैभव का नाम हर किसी की जुबां पर है। अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने भी उन्हीं की राह पकड़ ली है। वैभव का हाल ही में टीम इंडिया के लिए चयन होने के बाद पिता संजीव ने कहा था जल्द ही छोटे बेटे को भी तैयार कर लेंगे। अब उनका छोटा बेटा भी बड़े भाई की राह पर है और एक लोकल मैच में आशीर्वाद ने तूफानी शतक लगाया।
वैभव सूर्यवंशी और आशीर्वाद के बड़े भाई उज्जवल सूर्यवंशी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से स्टोरी शेयर की है। इसमें उन्होंने आशीर्वाद सूर्यवंशी के एक स्थानीय प्रैक्टिस मैच में बेहतरीन शतक की क्लिप, तस्वीर और स्कोरकार्ड डाला है। इस पारी में आशीर्वाद ने 87 गेंद पर 103 रन की धुआंधार पारी खेली। इस पारी में छोटे सूर्यवंशी ने 20 चौके और एक छक्का लगाया। इस मैच में वह क्रिकेट एकेडमी ताजपुर की तरफ से खेल रहे थे।
बड़े भाई उज्जवल ने आशीर्वाद की तस्वीर शेयर की और हार्ट इमोजी के साथ लिखा,”आशीर्वाद ने प्रैक्टिस मैच में अपना पहला शतक लगाया।” अगली स्टोरी में उन्होंने दाएं हाथ के छोटे सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की क्लिप शेयर की, जिसमें वह हेलीकॉप्टर स्टाइल में लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का लगाते दिखे। इसके बाद अगली स्टोरी में उन्होंने इस मैच का स्कोरकार्ड भी शेयर किया।
पिता ने भी छोटे बेटे पर लुटाया प्यार
वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी ने भी अपने छोटे बेटे आशीर्वाद सूर्यवंशी के इस शतक की तस्वीरें और स्कोरकार्ड शेयर किया है। उन्होंने साथ ही फेसबुक पोस्ट में कैप्शन में लिखा,”मेरे छोटे बेटे आशीर्वाद सूर्यवंशी ने आज प्रैक्टिस मैच में अपना पहला शतक बनाया। आप सभी से अनुरोध है कि आशीर्वाद पर भी अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें।”
दो भाई दोनों तबाही…
बड़ा भाई वैभव सूर्यवंशी पहले से ही आईपीएल के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट की ओर कदम रख चुका है। आईपीएल 2026 में वैभव ने 776 रन और रिकॉर्ड 72 छक्कों के साथ पूरी दुनिया में धूम मचा दी। उन्होंने क्रिस गेल का 14 साल पुराना एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा।
इंडिया ए में भी वैभव को मौका मिला और भारतीय टी20 टीम के स्क्वाड में भी वह चुने गए। अब वैभव की तरह ही उनका छोटा भाई भी उनके कर कदमों पर ही चल रहा है। अंतर इतना है कि आशीर्वाद दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। उनकी बल्लेबाजी देख यह कहना गलत नहीं होगा दो भाई दोनों तबाही।
35 चौके, 9 छक्के, 83 गेंद पर ठोका दोहरा शतक: वैभव सूर्यवंशी की तरह कमाल है उनका 14 साल का दोस्त अयान
वैभव सूर्यवंशी की चर्चा इस वक्त पूरी दुनिया में हो रही है। उनके साथ-साथ उनका राज्य बिहार भी चर्चा का विषय है। अब उनके ही 14 साल के दोस्त अयान ने भी अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
