वैभव सूर्यवंशी अब भारत की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में ओवरऑल सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए। वैभव भारत की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने के मामले में शैफाली वर्मा को भी पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 15 साल 239 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। इसके अलावा वैभव ने अपने डेब्यू मैच में 140 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए और शुभमन गिल के इस रिकॉर्ड की बराबरी पर भी आ गए।
वैभव ने तोड़ा शैफाली वर्मा का रिकॉर्ड
वैभव ने 15 साल 99 दिन की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया वो भारत की तरफ से ओवर ऑल क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। वैभव से पहले यह रिकॉर्ड शैफाली वर्मा के नाम पर दर्ज था। इस लिस्ट में 10वें नंबर पर आ गए जबकि मिताली राज इस सूची में 11वें नंबर पर हैं। वैभव ने सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड तोड़ा था और वो सबसे कम उम्र में भारत के लिए डेब्यू करने वाले पुरुष खिलाड़ी भी बने।
इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए पदार्पण करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी
15वर्ष 099 दिन – वैभव सूर्यवंशी
15 वर्ष 239 दिन – शैफाली वर्मा
15 वर्ष 241 दिन – शर्मिला चक्रवर्ती
15 वर्ष 283 दिन – रजनी वेणुगोपाल
16 वर्ष 136 दिन – थिरुश कामिनी
16 वर्ष 137 वर्ष – ऋचा घोष
16 वर्ष 165 दिन – गार्गी बनर्जी
16 वर्ष 184 दिन – नीलिमा जोगलेकर
16 वर्ष 204 दिन – स्नेहा दीप्ति
16 वर्ष 205 दिन – सचिन तेंदुलकर
16 वर्ष 205 दिन – मिताली राज
वैभव ने की शुभमन गिल की बराबरी
वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में 10 गेंदों पर 14 रन रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 140.00 का रहा। वैभव अब टी20आई डेब्यू में भारतीय ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने के मामले में गिल के साथ संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर आ गए। गिल ने साल 2023 में अपने टी20आई डेब्यू मैच में श्रीलंका के खिलाफ 140.00 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। इस लिस्ट में पहले नंबर पर यूसुफ पठान हैं जबकि दूसरे नंबर पर इशान किशन मौजूद हैं।
T20I डेब्यू में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले भारतीय ओपनर (कम से कम 10 गेंद)
187.50 – यूसुफ पठान बनाम पाकिस्तान, 2007
175.00 – इशान किशन बनाम इंग्लैंड, 2021
156.41 – अजिंक्य रहाणे बनाम इंग्लैंड, 2011
140.00 – शुभमन गिल बनाम एसएल, 2023
140.00 – वैभव सूर्यवंशी बनाम इंग्लैंड, 2026
बुमराह नंबर 1, लारा समेत 3 बैटर दूसरे स्थान पर; टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-4 बैटर
जसप्रीत बुमराह ने साल 2022 में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 35 रन बना डाला था और वो टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
