टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल जोड़कर साल 2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो इशान किशन टॉप पर काबिज हैं। जबकि भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने भी मात्र 6 टी20 इंटरनेशनल खेलकर ही टॉप 15 की इस लिस्ट में जगह बना ली है।

दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। रोहित ने इस साल 9 वनडे इंटरनेशनल खेले हैं तो विराट ने 6 एकदिवसीय मुकाबलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इतना ही नहीं संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा भी इस लिस्ट में मौजूद हैं। सैमसन ने इस साल भारत के लिए 14 मुकाबलों में 400 रन बनाए हैं। जबकि अभिषेक के नाम 23 पारियों में 514 रन दर्ज हैं।

भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान और टी20 के कप्तान श्रेयस अय्यर इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं, जबकि अभिषेक शर्मा चौथे पर हैं। इशान और गिल के अलावा अय्यर और अभिषेक ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस साल अब तक 500 रनों का आंकड़ा पार किया है। खास बात यह है कि पांचवें स्थान पर शिवम दुबे इस लिस्ट में मौजूद हैं।

साल 2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले टॉप 15 भारतीय

खिलाड़ीमैचपारीनाबादरन सर्वोच्च स्कोरAVGगेंदेंSR1005004s6s
इशान किशन2827098612536.5158017026210449
शुभमन गिल109268715498.14684100.432509110
श्रेयस अय्यर1919353080*33.12473112.050314213
अभिषेक शर्मा232315148423.36277185.550565731
शिवम दुबे252164886632.53285171.220222934
सूर्यकुमार यादव1414348484*44.00300161.330414624
तिलक वर्मा1919646260*35.53312148.070303622
संजू सैमसन1414140097*30.76221180.990323728
विराट कोहली66038412464.00364106.66130337
रोहित शर्मा99037913842.1138299.211104514
केएल राहुल883294112*58.8031593.33201305
हार्दिक पंड्या141212865226.00173165.310211720
वैभव सूर्यवंशी6601938132.16102189.210201614
वॉशिंगटन सुंदर118315752*31.4019381.34020103
रिंकू सिंह1310415244*25.33109139.44011119

इशान नंबर 1, वैभव-अभिषेक और रोहित भी लिस्ट में; 2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल छक्के लगाने वाले टॉप 10 भारतीय

साल 2026 में शायद ही ऐसा कोई रिकॉर्ड होगा जो इशान किशन से दूर है। ऐसा ही रिकॉर्ड है इस साल अब तक सबसे ज्यादा इंटरनेशनल छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों का, जिसमें इशान नंबर 1 है। खास बात यह है कि मात्र 6 इंटरनेशनल मैच खेलकर वैभव सूर्यवंशी भी इस लिस्ट में आ चुके हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर