इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शुभमन गिल और साई सुदर्शन को 4 ओवर के अंदर आउट करके गुजरात टाइटंस को बैकफुट पर धकेल दिया। गिल 10 और साई 12 रन बनाकर आउट हुए और राजस्थान रॉयल्स के न्नहे सितारे वैभव सूर्यवंशी के नाम ऑरेंज कैप हो गया। गिल और साई के पास वैभव को पीछे छोड़कर आगे निकलने का मौका था, लेकिन दोनों सस्ते में पवेलियन लौट गए।

वैभव सूर्यवंशी ने 16 पारियों में 48.50 के औसत और 237.31 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए हैं। शुभमन गिल ने 16 पारियों में 45.75 के औसत और 163.03 के स्ट्राइक रेट से 732 रन बनाए हैं। साई सुदर्शन ने 17 पारियों में 45.12 के औसत और 157.99 के स्ट्राइक रेट से 722 रन बनाए हैं। आईपीएल 2026 में छह बल्लेबाजों ने 600 से ज्यादा रन बनाए हैं। वैभव, साई और गिल ने ही 700 से ज्यादा रन बनाए हैं।

विराट कोहली नहीं छोड़ पाएंगे वैभव सूर्यवंशी को पीछे

सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन और इशान किशन ने 600 से ज्यादा रन बनाए हैं। इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली के 600 रन हैं, जो फाइनल का हिस्सा हैं, लेकिन उनका वैभव सूर्यवंशी से आगे निकलना संभव नहीं हैं। सभी छह बल्लेाजों में वैभव का स्ट्राइक सबसे बढ़िया है तो विराट कोहली का औसत सबसे बेहतर है। नीचे टॉप-6 बल्लेबाजों की सूची देख सकते हैं।

आईपीएल 2026 – बल्लेबाजी
वैभव सूर्यवंशी की बादशाहत
ऑरेंज कैप विजेता – शीर्ष 6 बल्लेबाजों का विश्लेषण
ऑरेंज कैप विजेता
15 साल का सूर्यवंशी, आईपीएल में मचाया गदर
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 16 मैचों में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती। 237.31 के स्ट्राइक रेट के साथ वे टूर्नामेंट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज रहे। उन्होंने 72 छक्के और 63 चौके जड़े।
776
कुल रन
237
स्ट्राइक रेट
48.50
बल्लेबाजी औसत
72
छक्के
63
चौके
16
मैच खेले
खास उपलब्धि
सूर्यवंशी ने दूसरे स्थान पर रहे शुभमन गिल से 44 रन अधिक बनाए। उनका स्ट्राइक रेट शीर्ष 6 में सर्वाधिक रहा — दूसरे स्थान पर इशान किशन (182.42) से 55 अंक आगे।
राजस्थान रॉयल्स के लिए
वैभव राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेले और अपनी टीम के सबसे बड़े रन-स्कोरर रहे। 15 साल की उम्र में यह प्रदर्शन आईपीएल इतिहास में अभूतपूर्व है।
# खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
1. वैभव सूर्यवंशी 16 16 776 48.50 237.31 63 72
2. शुभमन गिल 16 16 732 45.75 163.03 74 33
3. बी. साई सुदर्शन 17 17 722 45.12 157.99 75 30
4. हेनरिक क्लासेन 15 15 624 48.00 160.00 48 31
5. इशान किशन 15 15 602 40.13 182.42 60 32
6. विराट कोहली 15 15 600 50.00 164.38 64 22
आंकड़ों की बात
विराट कोहली का औसत 50.00 शीर्ष 6 में सर्वाधिक रहा। साई सुदर्शन ने सर्वाधिक 75 चौके लगाए। सूर्यवंशी के 72 छक्के किसी भी बल्लेबाज से सबसे ज्यादा हैं।
वैभव सूर्यवंशी (RR)
237.31
इशान किशन (SRH)
182.42
विराट कोहली (RCB)
164.38
शुभमन गिल (GT)
163.03
हेनरिक क्लासेन (SRH)
160.00
बी. साई सुदर्शन (GT)
157.99
विराट कोहली (RCB)
50.00
वैभव सूर्यवंशी (RR)
48.50
हेनरिक क्लासेन (SRH)
48.00
शुभमन गिल (GT)
45.75
बी. साई सुदर्शन (GT)
45.12
इशान किशन (SRH)
40.13
विश्लेषण
सूर्यवंशी ने रन और गति दोनों में बाजी मारी। कोहली ने औसत में शीर्ष स्थान पाया — 15 पारियों में एक बार भी शून्य पर आउट नहीं हुए। गिल और सुदर्शन ने GT को डबल फिनिश में सहयोग दिया।
स्रोत: IPL T20.com — आईपीएल 2026 (संपूर्ण टूर्नामेंट)

क्या विराट कोहली खत्म करेंगे 10 साल का सूखा?

विराट कोहली ने चार आईपीएल फाइनल में 34.75 के औसत और 126 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 139 रन बनाए हैं। इसमें सिर्फ अर्धशतक शामिल है। पूरी खबर पढ़ें