वैभव सूर्यवंशी का धुआंधार आगाज एक बार फिर से आईपीएल में देखने को मिला। शनिवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 15 वर्षीय बल्लेबाज ने तूफानी शुरुआत करते हुए 16 गेंद पर 36 रन ठोक दिए। मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा की भी उन्होंने क्लास लगा दी। उसके बाद गुजरात के कोच आशीष नेहरा ने बाउंड्री के बाहर से ही ऐसी चाल चली कि वैभव की बड़ी कमजोरी एक बार फिर से सामने आ गई।
आशीष नेहरा की चाल से वैभव का शिकार
वैभव जिस वक्त खतरनाक नजर आ रहे थे उसी वक्त लगातार एक्टिव रहने वाले गुजरात के कोच आशीष नेहरा ने एक इशारा किया। उन्होंने दिमाग लगाने की बात कही और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी दोहराया कि, नेहरा कहना चाह रहे हैं सिराज से कि दिमाग लगा ले या फिर बाउंसर डाल ले।
अगली ही गेंद मोहम्मद सिराज ने शॉर्ट पिच बाउंसर डाली और वैभव सूर्यवंशी हवा में शॉट खेल बैठे। अरशद खान के हाथों में गेंद समाई और वैभव की 16 गेंद पर 36 रन की आतिशी पारी का अंत हो गया। उन्होंने तीन छक्के और तीन चौके लगाए। इससे पहले भी इस सीजन वैभव को शॉर्ट पिच गेंद के सामने आउट होते और संघर्ष करते देखा गया है।
उसी का फायदा गुजरात ने उठा लिया। यानी यह वैभव सूर्यवंशी की सबसे बड़ी कमजोरी आगे चलकर बन सकती है। फिर सिराज का रिएक्शन देखने लायक था। वैभव ने पहले ओवर में सिराज के ऊपर एक छक्का और तीन चौके लगाए थे। उसके बाद फिर उनका विकेट लेकर पहले सिराज ने नॉर्मल रिएक्शन दिया और उसके बाद आंख दिखाते हुए जोर से चिल्ला उठे। उनका यह रिएक्शन भी सुर्खियां बटोर रहा है।
जैमीसन ने वैभव को चिढ़ाया था
इससे पहले पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज काइल जैमीसन ने वैभव सूर्यवंशी को क्लीन बोल्ड करने के बाद चिढ़ाया था। जिसकी उन्हें सजा भी मिली थी। हालांकि, सिराज का रिएक्शन ऐसा नहीं था। उन्होंने वैभव को उकसाने की कोशिश नहीं कि। उनकी प्रतिक्रिया बस विकेट लेने के बाद की थी और उनका एग्रेशन भी खुद तक ही सीमित था।
वैभव बने नंबर 1; 36 रन की पारी खेल 2 बड़े रिकॉर्ड किए अपने नाम, अभिषेक शर्मा-श्रेयस अय्यर को छोड़ा पीछे
वैभव ने गुजरात के खिलाफ अपनी पारी के दौरान लगाए 3 छक्कों की मदद से अभिषेक का रिकॉर्ड तोड़ दिया और नंबर 1 बैटर इस मामले में बन गए। उन्होंने श्रेयस अय्यर के भी इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
