आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद लगातार क्रिकेट एक्सपर्ट और दिग्गज अपनी बेस्ट टीम या टीम ऑफ द टूर्नामेंट को चुन रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व बल्लेबाज और स्टार कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी बुधवार (3 जून 2026) को आईपीएल 2026 की बेस्ट टीम (Team Of the Tournament) को चुना है। इस टीम में उन्होंने 15 खिलाड़ियों का चयन किया है जिसमें सबसे ज्यादा आरसीबी के खिलाड़ी शामिल हैं।

रजत कप्तान, इशान उपकप्तान, वैभव-विराट ओपनर…

आकाश चोपड़ा की इस टीम में वैभव सूर्यवंशी और विराट कोहली बतौर ओपनर शामिल हैं। जबकि उन्होंने भी सभी की तरह लगातार दूसरा आईपीएल खिताब जीतने वाले रजत पाटीदार को कप्तान चुना है। इशान किशन को आकाश चोपड़ा ने नंबर 3 के लिए चुना है और साथ ही विकेटकीपिंग व उपकप्तानी की भी जिम्मेदारी दी है। उनके नंबर 5 हेनरिक क्लासेन हैं।

आकाश ने नंबर 6 और नंबर 7 पर दो ऑलराउंडर चुने हैं, जिसमें क्रुणाल पंड्या और नितिश कुमार रेड्डी के नाम शामिल हैं। सुनील नरेन, जोफ्रा आर्चर, भुवनेश्वर कुमार और कगिसो रबाडा को इस टीम के अंतिम 4 में चुना गया है। साथ ही चोपड़ा ने प्लेइंग 11 के अलावा अपने 12 से 15 नंबर तक के खिलाड़ी के रूप में रसिख सलाम डार, राशिद खान, शुभमन गिल और साकिब हुसैन को चुना है।

किस फ्रेंचाइजी के कितनी खिलाड़ी शामिल?

उनकी टीम में आरसीबी के सबसे ज्यादा 5 खिलाड़ी शामिल हैं। विराट कोहली, रजत पाटीदार, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार और रसिख सलाम डार हैं। जबकि चार खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद के भी आकाश ने चुने हैं, जिनके नाम हैं:- इशान किशन, नितिश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, साकिब हुसैन। इसके अलावा गुजरात के तीन (रबाडा, गिल, राशिद), राजस्थान के दो (वैभव और आर्चर) और केकेआर के एकमात्र सुनील नरेन शामिल हैं।

आकाश चोपड़ा ने चुनी IPL 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट

वैभव सूर्यवंशी, विराट कोहली, इशान किशन (उपकप्तान/विकेटकीपर), रजत पाटीदार (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, क्रुणाल पंड्या, सुनील नरेन, भुवनेश्वर कुमार, जोफ्रा आर्चर, कगिसो रबाडा, रसिख सलाम डार, शुभमन गिल, राशिद खान, साकिब हुसैन।

रहाणे-ऋतुराज ओपनर, पंत कप्तान, सूर्या और हार्दिक भी शामिल; देखें IPL 2026 की फ्लॉप टीम ऑफ द टूर्नामेंट

आईपीएल 2026 में अच्छे प्रदर्शन के बाद अगर बात करें सबसे खराब प्रदर्शन की तो उसके आधार पर फ्लॉप टीम ऑफ द टूर्नामेंट का चयन हुआ है। जनसत्ता की एनालिसिस के अनुसार इस टीम में 15 में से 10 भारतीय मौजूद हैं जबकि पांच विदेशी खिलाड़ी हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर