इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें संस्करण का सफल आयोजन हो चुका है। इस सीजन के बाद हर जगह एक ही नाम है वैभव सूर्यवंशी, जिसकी सब चर्चा कर रहे हैं। वहीं विराट कोहली जो टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन इस टी20 लीग में युवाओं के साथ ताल से ताल मिलाकर खेले। इशान किशन का तो जवाब नहीं और रजत पाटीदार सीजन के सबसे सफल कप्तान के तौर पर सामने आए। इसी आधार पर जनसत्ता द्वारा टीम ऑफ द टूर्नामेंट का चयन किया गया है।
वैभव सूर्यवंशी और विराट कोहली की जोड़ी…
आईपीएल 2026 में खिलाड़ियों के प्रदर्शन, प्रदर्शन में निरंतरता, प्रदर्शन की अहमियत और टीम बैलेंस के आधार पर टीम ऑफ द टूर्नामेंट चुनी गई है। इस टीम में वैभव सूर्यवंशी और विराट कोहली को बतौर ओपनर चुना गया है। दाएं हाथ और बाएं हाथ का कॉम्बिनेशन होगा। वैभव की हिटिंग के साथ इनिंग को संभालते हुए एंकर करने की भूमिका विराट कोहली निभा सकते हैं।
इशान किशन नंबर 3 और ध्रुव जुरेल जिन्होंने 6 अर्धशतक समेत 515 रन बनाए उन्हें भी जगह मिली है। दोनों विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और जुरेल दस्तानों की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। हेनरिक क्लासेन ने सीजन में 624 रन बनाए और यही कारण है कि उन्हें भी इस टीम में जगह मिली। दो बार लगातार आईपीएल चैंपियन बने रजत पाटीदार को टीम का कप्तान चुना गया है।
ये हैं चार विदेशी खिलाड़ी
इस टीम ऑफ द टूर्नामेंट में बतौर ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या को जगह मिली है। वहीं चार विदेशी खिलाड़ियों में हेनरिक क्लासेन, जोफ्रा आर्चर, राशिद खान और कगिसो रबाडा प्लेइंग 11 में शामिल हैं। जबकि इम्पैक्ट सब्सटीट्यूट में टिम डेविड का भी नाम है। इसके अलावा सब्सटीट्यूट लिस्ट में साई सुदर्शन (722 रन), रसिख सलाम दार (19 विकेट) और प्रिंस यादव (16 विकेट) के भी नाम हैं।
IPL 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट
वैभव सूर्यवंशी, विराट कोहली, इशान किशन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रजत पाटीदार (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, क्रुणाल पंड्या, जोफ्रा आर्चर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, भुवनेश्वर कुमार।
इम्पैक्ट सब्सटीट्यूट- प्रिंस यादव, साई सुदर्शन, टिम डेविड, रसिख सलाम दार।
विराट कोहली नंबर 1, वैभव सूर्यवंशी भी टॉप 5 में; IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी 776 रन बनाकर नंबर 1 बल्लेबाज रहे। उन्होंने इस सीजन कई रिकॉर्ड तोड़े लेकिन विराट कोहली के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन के रिकॉर्ड से बहुत दूर रहे। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
