ICC U19 World Cup 2026 team of the tournament: आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का समापन हो चुका है और इस सीजन में इंडिया अंडर 19 टीम आयुष म्हात्रे की कप्तानी में चैंपियन बनी। इस टूर्नामेंट के समाप्त होने के बाद आईसीसी ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का चयन किया। आईसीसी ने अपनी इस टीम में 12 खिलाड़ियों को जगह दी।

आईसीसी ने आयुष नहीं थॉमस रीव को बनाया कप्तान

आईसीसी ने इस टीम का कप्तान आयुष म्हात्रे नहीं बल्कि फाइनल में हारने वाली इंग्लैंड के थॉमस रीव को बनाया और उन्हें विकेटकीपर के रोल के लिए भी चुना। आईसीसी की इस टीम में भारत के 3, इंग्लैंड के भी 3, ऑस्ट्रेलिया के एक, श्रीलंका के एक, अफगानिस्तान के दो, वेस्टइंडीज के एक जबकि पाकिस्तान के एक खिलाड़ी को जगह दी।

वैभव-वीरन को बनाया ओपनर

आईसीसी ने अपनी इस टीम में ओपनर के रूप में भारत के वैभव सूर्यवंशी जबकि श्रीलंका के वीरन चामुदिथा को चुना जबकि तीसरे नंबर पर अफगानिस्तान के फैसल खान को रखा। इस टीम में बैटिंग क्रम में चौथे नंबर पर इंग्लैंड के थॉमस रीव हैं जबकि पांचवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ओलिवर पीक पांचवें नंबर पर हैं। बेन मेयर को छठे नंबर पर रखा गया जो इंग्लैंड के हैं जबकि भारतीय ऑलराउंडर कनिष्क चौहान को 7वें नंबर पर रखा गया।

हेनिल पटेल बने 12वें प्लेयर

भारत के हेनिल पटेल को इस टीम में आईसीसी ने 12वें खिलाड़ी के रूप में जगह दी। इसके अलावा गेंदबाजी डिपार्टमेंट में अफगानिस्तान के नूरिस्तानी उमरजई, वेस्टइंडीज के विटेल लॉज, पाकिस्तान के अली राजा और इंग्लैंड के मैनी लम्सडेन को जगह दी गई।

आईसीसी ने चुनी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट

वैभव सूर्यवंशी (भारत), वीरन चामुदिथा (श्रीलंका), फैसल खान शिनोजादा (अफगानिस्तान), थॉमस रीव (इंग्लैंड – कप्तान, विकेटकीपर), ओलिवर पीक (ऑस्ट्रेलिया), बेन मेयस (इंग्लैंड), कनिष्क चौहान (भारत), नूरिस्तानी उमरजई (अफगानिस्तान), विटेल लॉज (वेस्टइंडीज), अली रजा (पाकिस्तान), मैनी लम्सडेन (इंग्लैंड), हेनिल पटेल (भारत)।

ये खबरें भी पढ़ें

T20 World Cup 2026 Points Table: भारत-यूएसए मैच के बाद अंकतालिका, टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पछाड़ा

सूर्यकुमार बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’, तोड़ा युवराज-कोहली का रिकॉर्ड; भारत ने लगातार 9 मैच जीत T20WC में रचा इतिहास