आईपीएल 2026 के पहले चार मैचों में वैभव सूर्यवंशी ने कमाल का खेल दिखाया था। सोमवार (13 अप्रैल 2026) को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 15 वर्षीय बल्लेबाज का पहला फ्लॉप शो भी देखना को मिला। वैभव इस मैच में खाता भी नहीं खोल पाए। इस दौरान एक बड़ी बात भी निकलकर आई कि वैभव टीम के कप्तान और टीम मैनेजमेंट के एक फैसले से खुश नहीं हैं। यह फैसला है वैभव को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खिलाने का।

आपको बता दें कि आरसीबी के खिलाफ और फिर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ, दोनों मैचों में वैभव सूर्यवंशी को फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतारा गया। इस पर अब राजस्थान रॉयल्स के फील्डिंग कोच ट्रेवर पेने ने खुलासा किया है। उनके अनुसार वैभव सूर्यवंशी इस फैसले से नाखुश हैं। क्योंकि कोच के अनुसार वैभव को फील्डिंग करना पसंद है।

अंडर 19 वर्ल्ड कप और आईपीएल में भी देखा गया है कि 15 वर्षीय इस धाकड़ ओपनर ने कई शानदार कैच पकड़े हैं। वहीं यूथ क्रिकेट में उन्हें गेंदबाजी करते हुए और विकेट लेते हुए भी देखा गया है। वैभव के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 2 विकेट भी दर्ज हैं। जबकि वह फर्स्ट क्लास में 2 कैच, लिस्ट ए में 3 कैच और टी20 में दो कैच ले चुके हैं।

क्या बोले राजस्थान के फील्डिंग कोच?

वैभव सूर्यवंशी के नाखुश होने का खुलासा करते हुए ट्रेवर पेने ने सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के मैच के दौरान बताया,”पिछले मैच में जब उन्हें (वैभव को) बाहर रखा गया तो वह खुश नहीं थे क्योंकि उन्हें फील्डिंग करना पसंद है। ऐसा नहीं है वह खराब फील्डर हैं। डोनोवन (फरेरा) ने फिटनेस टेस्ट पास किया है। एसए20 में उनकी कॉलरबोन टूट गई थी। वह एक शानदार फील्डर हैं। उनका फील्ड पर लौटना खुशी की बात है। दुर्भाग्यवश वैभव को फील्ड से बाहर रहना पड़ा।”

वैभव सूर्यवंशी गोल्डन डक पर आउट

वैभव सूर्यवंशी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खाता भी नहीं खोल पाए। डेब्यूटेंट गेंदबाज प्रफुल हिंगे ने उन्हें पहली गेंद पर ही पवेलियन भेज दिया था। पिछले चार मैचों में 200 रन बनाकर उनके पास ऑरेंज कैप भी थी। एक फ्लॉप इनिंग के बाद उनसे ऑरेंज कैप भी छिन गई। हालांकि, अभी पूरा टूर्नामेंट बाकी है और वैभव के पास मौका भी है वह इस टूर्नामेंट में अलग पहचान बनाएं। शुरुआती चार पारियों के बाद ही उनको टीम इंडिया में लाने की मांग उठी और अब रिपोर्ट्स भी आ रही हैं कि वह आयरलैंड सीरीज के लिए चुने जा सकते हैं।

वैभव सूर्यवंशी का आयरलैंड T20I दौरे के लिए चयन लगभग तय, बनेंगे भारत के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा है। चयनकर्ता उन्हें आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में मौका दे सकते हैं। वह भारत के सबसे युवा डेब्यूटेंट बनने का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर