वनडे ट्राई नेशन ए सीरीज 2026 के फाइनल में इंडिया ए ने वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी साथ ही कप्तान तिलक वर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर 50 ओवर में 9 विकेट पर 377 रन बनाए और श्रीलंका ए टीम को जीत के लिए 378 रन का लक्ष्य दिया। इस मैच में भारत को वैभव ने जोरदार शुरुआत दिलाई, लेकिन उनके आउट होने के बाद श्रीलंका टीम की गेंदबाजी अच्छी रही इसके बावजूद भारत ने अपना स्कोर 350 के पार कर लिया। श्रीलंका के लिए 378 रन के विशाल लक्ष्य को पार कर पाना काफी मुश्किल होगा।
वैभव-तिलक के अर्धशतक
इस मैच में वैभव ने दिल जीतने वाली पारी खेली और सिर्फ 11 गेंदों पर अर्धशतक पूरा करने वाले बाएं हाथ के इस बैटर ने 29 गेंदों पर 94 रन ठोक दिए। वैभव ने प्रियांश के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 53 गेंदों पर 132 रन की साझेदारी कर डाली। प्रियांश ने इस मैच में टीम के लिए 39 रन का योगदान दिया और इसके लिए 29 गेंदों का सामना किया। तीसरे नंबर पर आए ऋतुराज गायकवाड़ ने 40 रन की पारी खेली। कप्तान तिलक वर्मा ने टीम के लिए अहम पारी खेलते हुए अपना चौथा अर्धशतक लगाया और 67 रन के स्कोर पर वो आउट हुए।
कुमार कुशाग्र ने 36 रन बनाए और कप्तान तिलक के साथ अर्धशतकीय साझेदारी भी की। छठे नंबर पर बैटिंग करने आए कुमार कुशाग्र नहीं चल पाए और 2 रन के स्कोर पर ही उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया। तिलक ने ऋतुराज के साथ भी तीसरे विकेट के लिए 84 रन की अर्धशतकीय साझेदारी की। निशांत सिंधू ने 16 रन की पारी खेली जबकि विप्रज निगम ने 27 रन बनाए। श्रीलंका के लिए रविंदु फर्नांडो और वानुजा सहान ने 2-2 विकेट लिए। अनुकूल रॉय ने आखिरी पलों में 15 गेंदों पर 39 रन की तेज पारी खेली और इस दौरान 4 छक्के और एक चौका भी लगाया।
रोहित शर्मा नंबर 1, सचिन-गेल इस स्थान पर; 196 पारियों के बाद वनडे में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले टॉप-5 ओपनर्स
रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में अर्धशतकीय पारी खेली और सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रहे। रोहित ने इस वनडे सीरीज में पहला अर्धशतक लगाया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
पोलार्ड ने शतक लगा तोड़ा गेल का रिकॉर्ड; मिचेल ओवन ने खेली 155 रन की पारी, मुंबई को मिली हार
किरोन पोलार्ड ने मेजर लीग क्रिकेट 2026 सीजन में अपना पहला शतक एमआई न्यूयॉर्क के लिए लगाया और टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
